आज का इतिहास 10 अप्रैल, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 10 अप्रैल,

Share This
1816- संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।

1866- हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।


1875- स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।

1887 - राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।

1889- राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।


1946- लेबनान से फ़्रांसीसी सेना की अंतिम टुकड़ी भी वापस चली गयी। प्रथम विश्व युद्ध और उसमानी शासन के बिखर जाने के बाद फ़्रांस ने लेबनान और सीरिया पर अधिकार कर लिया था किंतु जब द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ़्रांस पर अधिकार कर लिया तो लेबनान पर जर्मनी के पिटठू फ़्रांसीसी अधिकारियों का शासन समाप्त हो गया। बाद में सन 1941 ईसवी में ब्रिटेन ओर फ़्रांस की सेना ने दोबारा लेबनान पर अधिकार कर लिया।

1973- पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।

1973- ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी। इन नेताओं के नाम कमाल नासिर कमाल उदवान और मुहम्मद युसुफ़ नज्जार थे। मोसाड के कमांडोज़ ने भूमध्य सागर के मार्ग से लेबनान में घुसकर इन्हें शहीद कर दिया। इसी प्रकार इसके दस वर्ष बाद 10 अप्रैल सन 1983 ईसवी को पुर्तगाल में एक फ़िलिस्तीनी अधिकारी की मोसाड ने हत्या करवा दी वे पी एल ओ के अध्यक्ष यासिर अरफ़ात के राजनैतिक सलाहकार थे।

1982- भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण।


1994- नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।

Pages