1454- को इतालवी नाविक और खोजकर्ता अमेरिको वेसपस का जन्म हुआ। युवाकाल से समुद्री यात्राओं से गहरी रूचि के कारण उन्होंने समुद्री जहाज़ पर काम करना आरंभ कर दिया और उन्नति करते करते वह कप्तान बन गए। वेसपस ने चार बार एक अज्ञात धरती की यात्रा की जिसका उस समय तक कोई नाम नहीं था और बाद में उन्हीं के नाम पर इस धरती का नाम अमेरिका रखा गया। यही कारण है कि कुछ विशेषज्ञ अमेरिको वेसपस को अमरीका का खोजकर्ता मानते हैं। वर्ष 1512में उनका निधन हो गया। वर्ष 1507 ईसवी में जर्मन भूशास्त्री मूलेर ने अमेरिको वेसपस के यात्रा वृतांत प्रकाशित किए।
1564- इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंजलो का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इटली के यह प्रसिद्ध शायर वर्ष 1475 में जन्मे थे। माइकल एंजलो ने अपने पिता के विरोध के बावजूद चित्रकारी, मूर्तिकारी में रूचि लेना आरंभ कर दिया और इन दोनों कलाओं में बहुत जल्दी ही ख्याति प्राप्त कर ली। यह इतालवी कलाकार वास्तुकला में भी निपुण हो गया।
1776- अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक 'द वेल्थ ऑफ नेशन्स' का प्रकाशन।
1915- जीव विज्ञान के विशेष जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करके शोध आरंभ किया। जान फ़ेबर ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
1961- 'डमी मानव' के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण।
1992- को इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगिन की मृत्यु हुई। बेगीन का जन्म वर्ष 1913 में बेलारूस में हुआ। उसका पिता एक चरमपंथी ज़ायोनी था जिसका बेगीन के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ा। बेगीन ने 12 वर्ष की आयु में ज़ायोनी युवा गारद का गठन किया और फ़िलिस्तीन पलायन करने के दो वर्ष बाद वर्ष 1942 में चरमपंथी आतंकवादी संगठन एयरगन का मुखिया बन गया। यह भयानक कट्टरपंथी ज़ायोनी संगठन था जिसने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार और बलपूर्वक निर्वासन में प्रभावी भूमिका निभाई। आतंकवादी कार्यवाहियों का संचालना बेगीन इतनी क्रूरता से करता था कि ज़ायोनी शासन के संस्थापकों में गिने जाने वाले डेविड बिन गोरियन ने वेगीन को हिटलर की उपाधि दी।
1994- भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन।