1968- फ़िलिपीन में तत्कालीन राष्ट्रपति और तानशाह मारकोस के विरुद्ध मोरो लिबरेशन फ्रंट ने सशस्त्र संघर्ष आरंभ किया। मारकोस पूरी तरह अमरीका के अनुयायी थे उनके शासन काल में फ़िलिपीन के हज़ारों मुसलमान सरकारी सैन्य बलों के हाथों हताहत और गिरफ़तार हुए। मुसलमानों के अधिकार उन्हें दिलाने के लिए मोरो लिबरेशन फ़्रंट नामक एक बड़े छापामार गुट ने मारकोस के विरुद्ध अपनी कार्रवाही आरंभ की, किंतु मारकोस के सत्ता से हटने के बाद इस गुट ने नयी सरकार से वार्तालाप किया जिसके परिणामस्वरुप दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम पर हस्तक्षर हुए।
1875- उर्दू के मरसिया कहने वाले प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा सलामत अली दबीर का स्वर्गवास हुआ। वे 29 अगस्त वर्ष 1803 को दिल्ली में जन्मे और लखनऊ में फ़ार्सी और अरबी भाषाओं में दक्षता प्राप्त की। उन्हें बचपन से ही पैग़म्बरे इस्लाम (स) और उन के पवित्र परिजनों की प्रशंसा में रूचि थी। छोटी आयु में ही उन्होंने मरसिया कहना आरंभ कर दिया और आयु के साठ वर्ष मरसिया कहने में बिताए। दबीर ने मरसिये के स्तर को ऊंचा किया।
1907- ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया।
1911- यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
1917- रूस के सेंट पीट्सबर्ग में 'फरवरी क्रांति' दंगे और हमले के साथ शुरू हुई।
1921- प्रसिद्ध फिल्म गीतकार साहिर लुधियानवी का जन्म हुआ।
1930- महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरु किया।
1948- एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।