1861- को कैनेडा की महिला कवित्री श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा।
1876- को अमरीकी आविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का आविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन वार्ता हुई। इस प्रकार संपर्क साधन के क्षेत्र में एक महान उप्लब्धि सामने आयी। बेल ने टेलीफ़ोन बनाने में अपने से पहले के समस्त वैज्ञानिकों के शोधकार्यों और अध्ययनों से लाभ उठाया था।
1896- को इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार जमाने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए। इटली चाह रहा था कि इथोपिया पर अधिकार करके पूर्वोत्तरी अफ़्रीक़ा के अपने दो उपनिवेशों एरिट्रिया और सोमालिया के बीच संपर्क स्थापित करे।
1945- को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी की। इस आक्रमण में अमरीकी युद्धक विमानों ने कई बार में टोकियो पर सैकड़ों बम गिराए जिसके कारण टोकियो के लगभग 1 लाख आम नागरिक मारे गये। जापान को हथियार डालने पर विवश करने के लिए अमरीका इस देश के आवासीय क्षेत्रों पर बम्बारी कर रहा था और टोकियो पर आक्रमण भी इसी क्रम में शामिल था। इसके बावजूद जापान अगस्त सन 1945 में हीरोशीमा और नागासाकी नगरों पर अमरीका द्वारा परमाणु आक्रमण तक हथियार डालने पर तैयार नहीं हुआ।