विख्यात फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रदेमस ने 450 साल पहले भारत में नरेंद्र मोदी के शासन की भविष्यवाणी कर दी थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने नास्त्रदेमस के लेख के अनुवादित संस्करण के आधार पर शुक्रवार को यह दावा किया। रिजिजू ने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि वर्ष 1555 में नास्त्रदेमस ने कहा था कि मोदी वर्ष 2014 से 2026 तक भारत में शासन करेंगे। दूरदर्शी नास्त्रदेमस ने सदियों पहले ही तमाम ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो बाद में सच साबित हुईं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू के मुताबिक, नास्त्रदेमस ने कहा था कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत पर एक ऐसा शख्स शासन करेगा, जिसे पहले तो लोग नापसंद करेंगे, लेकिन बाद में लोग उनसे बहुत ज्यादा प्यार करने लगेंगे।

वह शख्स देश की दशा और दिशा को बदलने का महान काम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में हुआ एक बड़ा खुलासा। जानकरी देने वाले खुद होम मिनिस्टर ऑफ स्टेट किरन रिजिजू है उन्होंने एक दिलचस्प पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है की पीएम मोदी का दौर भारत में 2014 से 2026 तक का दौर रहेगा। अपने पोस्ट में र्रिजिजू ने पोस्ट पर लिखा की अब से 450 वर्ष पहलेविश्व प्रसिद्ध फ्रांसिसी भविष्यद्रष्टा नोस्त्रदामस ने भारत में ‘मोदी युग’ की घोषणा की थी। किरन रिजिजू ने तस्वीर के निचे लिखा ”Prediction of Nostradamus 450 years ago of Modi Era”। कहा जाता है की नास्त्रेदमस ने पीएम मोदी के कार्यकाल के बारे में 450 वर्ष पहले यह भविष्यवाणी की थी। अपने भविष्यवाणी में उन्होंने 1555 में अपनी एक किताब ‘द प्रोफेसीज’ में कर दी थी। अपने फ्रेंच भाषा में लिखे अपने इस ग्रंथ में नास्त्रेदमस ने साफ लिखा है कि यह व्यक्ति भारत की कायापलट कर देगा। यहां तक की आने वाले समय में इस अधेड़ उम्र वाला यह प्रशासक केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए ‘सुनहरा युग’ लाएगा। इस व्यक्ति के के भारत विश्व मे एक महाशक्ति बनकर उभरेगा।
बकौल रिजिजू नास्त्रदेमस ने भविष्यवाणी की थी कि अधेड़ उम्र का एक बेहद शक्तिशाली प्रशासक न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में स्वर्णिम युग का दौर लेकर आएगा। उनके नेतृत्व में भारत न केवल विश्व का नायक बनेगा, बल्कि कई अन्य देश उसकी छत्रछाया में आ जाएंगे। जानकारों का कहना है कि नास्त्रदेमस ने 1789 की फ्रांसीसी क्रांति, जापान में 1945 के परमाणु बम हमला और अमेरिका में 2001 में हुए हमले की भविष्यवाणी की थी।
आश्चर्यजनक आंकड़े
अरुणाचल प्रदेश से सांसद रिजिजू ने अमेजिंग फैक्ट्स नाम से लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों को मिली सीटों का आंकड़ा दिया है। इन दलों या गठबंधन को मिली सीटों के अंकों का अलग-अलग जोड़ 13 होता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन नंबरों का नास्त्रदेमस की भविष्यवाणी से कोई संबंध है या नहीं।
भाजपा: 283 = 13
एनडीए: 337 = 13
कांग्रेस : 58 = 13
अन्य : 148 = 13
भाजपा: 283 = 13
एनडीए: 337 = 13
कांग्रेस : 58 = 13
अन्य : 148 = 13