आज का इतिहास 27 फ़रवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 27 फ़रवरी,

Share This
1509- पुर्तगाल के खोजी पेडरो आलवर्ज़ कैबरेल द्वारा ब्राज़ील की खोज के 9 वर्ष बाद इस देश पर पुर्तगाल के दीर्घकालीन वर्चस्व का आरंभ हुआ। 1822 में ब्राज़ील की स्वतंत्रता तक हॉलैंड, और फ़्रांस ने कई बार इस विशाल क्षेत्रफल वाले देश पर क़ब्ज़ा करने का प्रयास किया किन्तु वे सफल न हो सके। पुर्तगालियों ने अपने वर्चस्व के काल में 30 लाख से अधिक काले दासों को ब्राज़ील पहुंचाया और वहॉ अपने गन्ने के खेतों में उनसे काम कराया। ब्राज़ील की स्थानीय जनता ने कई बार पुर्तगालियों के विरुद्ध विद्रोह किया किंतु हर बार उसे कुचल दिया गया।

1701- को पोलैंड और स्वीडन के बीच 6 वर्षीय युद्ध का आरंभ हुआ। चार्ल 12वें के नेतृत्व में स्वीडान की सेना द्वारा पोलैंड पर आक्रमण के बाद यह युद्ध भड़का।
1844- डोमिनिकन से पड़ोसी देश हाइटी का अतिग्रहण समाप्त हुआ और डोमिनिकन को स्वतंत्रता मिली। इस भूखंड को सन 1492 ईसवी में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने खोजा था और इस प्रकार यह स्पेन का भाग बन गया। इस पर तीन शताब्दियों तक स्पेन का अधिकार जारी रहा यहॉ तक कि 1801 ईसवी में हाइटी के क्रान्तिकारी नेता टॉसन लोवरटर ने इस देश पर स्पेन का अधिकार समाप्त किया और इसे अपने अधिकार में ले लिया। 1844 ईसवी में डोमिनिकन में जनता ने विद्रोह किया जिसके बाद हाइटी की सेना पीछे हटने पर विवश हो गयी। और डोमिनिकन ने स्वाधीनता प्राप्त कर ली। 

1921- वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।

1931- क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।

1942- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के युद्धक विमानों ने संयुक्त नौसेना पर भारी आक्रमण आरंभ किया यह भीषण, हमला प्रशांत महासागर में अमरीका ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन की बहुत सी नौकाओ और जहाज़ों के डूब जाने के बाद समाप्त हुआ।

1951- अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।

1956- मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।


1965- फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

Pages