आज का इतिहास 26 फ़रवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 26 फ़रवरी,

Share This
1832- पोलैंड के संविधान को हटाया गया।

1857- पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह


1863-अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

1921- ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सोवियत संघ में क्रांति के चार वर्ष बाद होने वाले इस समझौते में मास्को ने कहा था कि वह ईरान के बारे में पूर्व ज़ार शासकों की नीतियों को नहीं अपनाएगा और इसी लिए सोवियत संघ ने उन सभी समझौतों को निरस्त कर दिया जो ईरान और रूस के मध्य अतीत में हुए थे और जिनका ईरान को नुकसान हो रहा था।
1958- पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने हैं। यह अवशेष 600 फ़िट लंबे और 400 फ़िट चौड़े क्षेत्रफल में फैले हुए हैं। यह क्षेत्र दो भागों में विभाजित है। एक भाग आवासीय क्षेत्र तथा दूसरा दुर्ग था जो चालीस फ़िट ऊंचा, 500 फ़िट लंबा और 300 फ़िट चौड़ा है। जहां अमीर वर्ग के लोग रहा करते थे जबकि दूसरा भाग आम लोगों के घरों और मकानों के लिए विशेष था। यह घर मिट्टी की ईंटों से बनाए गए थे जिनकी नींव पत्थरों पर रखी गयी थी। कहा जाता है कि मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की सभ्यताएं, जो कोट दीजी की सभ्यता के बाद अस्तित्व में आईं, अपने विभिन्न रीति रिवाजों और विज्ञान व तकनीक में कोट दीजी पर निर्भर थीं। इसका प्रमाण यह भी है कि मोहनजोदड़ो से बरामद होने वाले बर्तनों पर वही डिज़ाइनें और बेहतर ढंग से बनी हुई हैं जो कोट दीजी के खंडहरों से बरामद होने वाले बर्तनों पर बनी थी। कोट दी जी के अवशेषों की खोज, पुरातन जगत की एक महत्त्वपूर्ण खोज समझी जाती है।

1966- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन।

1975- देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केन्द्र' गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।

Pages