आज का इतिहास 5 फ़रवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 5 फ़रवरी,

Share This
1870- फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाई गई।

1881- को स्काटलैंड के इतिहासकार दार्शनिक एवं पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ थामस कारलायल का निधन हुआ। वे सन 1795 ईसवी में एक ग्रामीण परिवार में जन्में थे। उन्हें जर्मन भाषा के साथ ही अरबी भाषा की भी पूरी जानकारी थी। कारलायल ने विभिन्न इस्लामी देशों की अपनी यात्रा के दौरान इस्लामी संस्कृति एवं सभयता का परिचय प्राप्त किया। वे इस्लाम धर्म से विशेष रूप से प्रभावित थे। कारलायल कुरआने मजीद के बारे में कहते हैं कुरआन हर अस्तित्व के हृदय की प्रत्यक्ष आवाज़ है लोगों को इसे ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए और यदि उन्होंने ऐसी बातों की ओर ध्यान न दिया तो उनके लिए उचित होगा कि किसी भी अन्य बात की ओर ध्यान न दें।
1904- क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।

1917- मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।

1961- ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1999- को दक्षिणी अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र को संबोधित करके अंतिम भाषण दिया। इसी वर्ष के मई महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया। 
Comment Using!!

Pages

undefined