आज का इतिहास 6 फ़रवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 6 फ़रवरी,

Share This
1757- ब्रिटेन के वैज्ञानिक जोज़फ़ ब्लैक ने कारबोनिक गैस का पता लगाया। इस गैस में सांस लेना हालॉकि मनुष्य के लिए हानिकारक है किंतु इस समय इस का प्रयोग बहुत से उद्योगों और वैज्ञानिक कार्या में किया जाता है।
1838- को फ़्रांस के संगीतकार जॉर्ज बीज़े का जन्म हुआ। उन्होंने अपने संगीतकार पिता से शिक्षा ली युवाकाल तक पहुंचने तक उन्हें संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त हो गयी।

1904- रूस और चीन की सेनाओं पर जापानी सेनाओं के आक्रमण के साथ ही जापान रूस युद्ध का आरंभ हुआ। जापान ने, जिसने 1895 में चीन की सेना को पराजित करके इस देश के कुछ भागों को अपने कब्ज़े में कर लिया था। चीन में तैनात रूसी सेना को भी सरलता से पराजित कर दिया। इसी प्रकार जापान की नौसेना ने रूस की नौसेना को पराजित करके कोरिया प्रायद्वीप पर अधिकार कर लिया। इस युद्ध के समापन पर एक समझौता हुआ जिसके आधार पर पूर्वोत्तरी चीन के मन्चूरी क्षेत्र के कुछ भागों और साखालीन द्वीप के आधे भाग को जापान को दे दिया गया। इसी प्रकार कोरिया प्रायद्वीप भी जापान के अधीन हो गया।

1922- को वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों को नियंत्रित और कम करने के लिए आयोजित सम्मेलन समाप्त हुआ। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों में से पॉच ने इस आशय के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसे पंचमुखी समझौता कहा जाता है।

1936- खोजियों के एक दल ने चार वर्ष के गहन प्रयास के बाद विश्व के सबसे ठंडे क्षेत्र का पता लगाया। निरंतर शोधकार्य के बाद खोजियों ने पता लगाया कि साइबेरिया का वरख़ोयान्सक नगर विश्व का सबसे ठंडा क्षेत्र है। सोवियत संघ के विघटन से पूर्व तक सोवियत संघ के राजनैतिक अपराधियों को दंड के लिए इसी नगर में भेजा दिया जाता था।

Pages