इतिहास में पहली बार अंतरिक्ष में फूल उगाने का परीक्षण सफल हो गया, ज़ीनिया नामक फूल कुछ दिन पहले अंतरिक्ष में खिल गया है। नासा अधिकारियों का कहना है कि इस सफलता के बाद अंतरिक्ष में भोजन के लिए अन्य चीजें भी उगाई जा सकेंगी जो मनुष्यों के खाने के काम आएंगी।

इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सलाद उगाने का परीक्षण भी सफल रहा था। अंतरिक्ष के विशेष वातावरण और गुरुत्वाकर्षण की कमी से पौधों और फूलों की बढ़त को समस्या का सामना होता है। अगले साल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर टमाटर उगाये जाएंगे।