1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।
1862- उर्दू भाषा के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार मुंशी महबूब आलम का जन्म हुआ था। 12 वर्ष की आयु में वे अपने पैतृक नगर गुजरांवाला से लाहौर चले गए जहां पर उन्होंने पढ़ने का क्रम जारी रखा। अध्धयनकाल से ही उनमें पत्रकारिता के प्रति लगाव पाया जाता था। 15 वर्ष की आयु में उन्होंने पैसा नामक समाचारपत्र निकाला। सन 1924 में मुंशी महबूब आलम के कार्यालय में आग लग गई जिससे छपाई की मशीने नष्ट हो गईं इस कारण यह समाचार पत्र बंद हो गया। उन्होंने बहुत सी पुस्तकों का प्रकाशन किया और वे स्वयं 50 से अधिक रचनाओं के स्वामी थे। मुंशी महबूब ने एक इस्लामी इन्साइक्लोपीडिया भी संकलित की।
1878- अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।
1916- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और फ़्रांस के बीच अत्यंत भयानक युद्ध आरंभ हुआ।यह लड़ाई वरडन युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें जर्मनी की सेना ने फ़्रांस पर अधिकार करने के लिए वरडन नगर के मोर्चों पर आक्रमण किया जो फ़्रांस पर विजय का मार्ग हो सकता था। 10 महीने के बाद यह युद्ध जर्मनी की सेना की पराजय के साथ समाप्त हुआ जो प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की असफलता के मुख्य कारणों का भाग बना।
1948- स्वतंत्र भारत के संविधान का ड्राफ्ट संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया।
1958- मिस्र और सीरिया की जनता ने एक जनमत संग्रह में इन दोनों देशों को मिलाकर संयुक्त अरब गणराज्य बनाने के पक्ष में वोट डाले। दोनों देशों की जनता ने इसी प्रकार मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति जमाल अब्दुन्नासिर को इस नव स्थापित गणराज्य के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना। कुछ ही समय बाद यमन भी इस गणराज्य से जुड़ गया। इस गणराज्य की स्थापना का उद्देश्य अरब देशों में एकता उत्पन्न करना विशेष कर ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में अरब देशों की स्थिति को मज़बूत करना था।
1965- अमरीका के विख्यात संघर्षकर्ता मैल्कम एक्स को इस देश के एक संदिग्ध गुट ने मार दिया। युवाकाल में एक्स काले लोगों के एक गुट से परिचित हुए जो मुसलमान थे जिसके बाद उन्होंने एक शक्तिशाली अभियान चलाकर अमरीका में काले लोगों को उनका अधिकार दिलाने का प्रयास किया। मैलकम एक्स की क्रान्तिकारी विचार धारा अमरीकी सरकार और जातिवादियों को इतनी अखरी कि उन्होंने एक्स की हत्या की योजना बनाई और उन्हें एक सभा को संबोधित करते समय मार दिया गया।
1999- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।