1857- को स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडल पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे। उन्होंने समाज में युवाओं को आगे लाने और कमज़ोरों की सहायता करने के उद्देश्य से स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना की।
1913- मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।

1967- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधान मंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1979- कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1982- में भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन हो गया। वे 5 सितम्बर वर्ष 1898 में लखनउ के क़स्बे मलीहाबाद में जन्मे थे। उनका पूरा नाम शब्बीर हुसैन ख़ान था। जोश मलीहाबादी भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पूर्व शायरे इन्क़ेलाब के नाम से प्रसिद्ध हो गये थे और भारत सरकार ने उन्हें पदमभूषण से भी सम्मानित किया।