आज का इतिहास 29 जनवरी - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 29 जनवरी

Share This
1528- भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया। 

1693- को जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। उन्होंने स्कूल की शिक्षा के साथ ही संगीत भी सीखा और युवावस्था तक पहुँचते पहुंचते संगीत के विशेषज्ञ हो गये। उन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।
1713- को क्लोड क्लेरो नामक फ़्रांसीसी गणितज्ञ का पेरिस में जन्म हुआ। वे बचपने से ही गणित में विशेष रुचि रखते थे। 18 वर्ष की आयु में वे फ़्रांस की विज्ञान एकेडमी के सदस्य बन गये और 23 वर्ष की आयु में उन्हें गणित के क्षेत्र में विशेष रुप से ख्याति प्राप्त हो गयी। 

1780- देश के पहले समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ। अंग्रेजी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स आगस्टस हिक्की थे।

1921- मलिक फ़ैसल प्रथम को ब्रिटेन द्वारा तैयार की गयी भूमिका के आधार पर इराक़ का नरेश चुना गया। वे मक्का के शासक हुसैन बिन अली के पुत्र थे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने हुसैन बिन अली को वचन दिया था कि यदि वे जर्मनी के घटक उसमानी शासन के विरुद्ध विद्रोह करें तो उन्हें सऊदी अरब का नेरश बना दिया जाएगा किंतु लंदन सरकार ने अपने वचन की अनदेखी करते हुए सऊदी अरब में अब्दुल अज़ीज़ बिन सऊद की सरकार का समर्थन किया और हुसैन बिन अली का दिल रखने के लिए उनके बेटे फैसल को सीरिया का नरेश नियुक्त कर दिया किंतु फ़्रांस ने जिसका सीरिया पर नियंत्रण था लंदन के इस निर्णय का विरोध किया और फैसल को सीरिया से निकाल दिया। जिसके बाद लंदन ने उन्हें इराक़ का नरेश बना दिया जो ब्रिटेन के निंयत्रण में था।

1939- रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना की गई।


1953- संगीत नाटक अकादमी की स्थापना।

1962- अमरीका के शायर रॉबर्ट फ़्राँस्ट का निधन हुआ। वे सन 1847 ईसवी में पैदा हुए थे। आरंभ में फ़्राँस्ट ने अपने पिता की भांति पत्रकारिता की किंतु शायरी से बहुत अधिक लगाव के कारण उन्होंने चार बार साहित्य का पुलिट्ज़र पुरस्कार जीता।

1979- भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

Pages