आज का इतिहास 30 जनवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 30 जनवरी,

Share This
1737-को इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ऑपरेशन के संबंध में अपने व्यापक अध्ययन और शोधकार्य से बहुत ख्याति प्राप्त की। इसी प्रकार उन्होंने पता लगाया कि सजीवों के शरीर में बिजली होती है।

1790- पहली लाइफबोट को टायन नदी में उतारा गया।

1889- प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।


1934- को जर्मनी के जातिवादी तानाशाह एडल्फ़ हिटलर का शासन काल आरंभ हुआ। नेशनल सोशियालिस्ट पार्टी को जिसकी स्थापना हिटलर ने की थी 1930 में जर्मनी के संसदीय चुनावों में 107 सीटें मिलीं जिसके बाद हिटलर जर्मनी के चांस्लर और फिर 1934 में राष्ट्रपति बन गये।
1948- को भारत में स्वतंत्रता संग्राम के संस्थापक मोहनदास करम चंद्र गांधी को एक अतिवादी हिंदू ने गोली मार दी। वे महात्मा गांधी और बापू के नाम से प्रसिद्ध थे। महात्मा गांधी का जन्म सन 1869 ईसवी को हुआ। उन्होंने ब्रिटेन में कानून की शिक्षा पूरी की। वे कुछ समय दक्षिणी अफ़्रीक़ा में भी भारतीय संघर्षक्रताओं का नेतृत्व करते रहे। बाद में वे भारत आए और ब्रिटिश साम्राज्य के विरूद्ध संघर्ष में जुट गये। अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी वे अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। अंतत: 1947 ईसवी को भारत स्वतंत्र हुआ। महात्मा गांधी एक कुशल लेखक भी थे।

1949- रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

1968- हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन। 

Pages