आज का इतिहास 01 नवंबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 01 नवंबर

Share This
1765 - ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।

1821- पनामा देश स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्र होकर कोलम्बिया से जुड़ गया। सन 1501 ईसवी से इस देश पर स्पेन का अधिकार था जब यहॉ सोने की खदानों का पता चला तो अमरीकी भी इस देश की लूटमार के लिए टूट पड़े। 1903 ईसवी में पनामा की जनता का संघर्ष सफल हुआ और यह देश पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गया।


1881 - कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।

1913 - स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1950 - भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1954 - फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।


1956 - भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।


1956 - राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।


1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।


1966 - पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य का गठन किया गया।


1973 - मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।


1974 - संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।


2000- छत्तीसगढ राज्य का गठन हुआ।

Pages