आज का इतिहास 02 नवंबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 02 नवंबर

Share This
1916- मक्का और मदीना नगर के शासक शरीफ़ हुसैन ने स्वयं को समस्त अरब क्षेत्रों का शासक घोषित कर दिया। उन्होंने इसी वर्ष पांच जून से ब्रिटेन के उकसावे पर उसमानी शासन के विरुद्ध विद्रोह आरंभ किया था। उस समय उसमानी शासन पहले विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त देशों से युद्धरत था।


1949- इंडोनेशिया को हालैंड के साढ़े तीन सौ साल से जारी औपनिवेशिक क़ब्ज़े से मुक्ति मिली। इसी दिन को इंडोनेशिया का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। इस दिन अहमद सुकार्नो तथा अहमद हत्ता के नेतृत्व में अलगाववादियों और हालैंड के बीच समझौता हुआ जिसके तहत यह तय पाया कि इंडोनेशिया से हालैंड की सेना बाहर निकलेगी। यह समझौता अगस्त 1945 से आरंभ होने वाले संघर्ष का परिणाम था जो चार साल तक चला।

1978- दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी पॉल हैरिस का जन्म 1978 को सेलिसबरी में हुआ। उन्हें हैरी उपनाम से भी जाना जाता है। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज है। वैसे टीम में उनकी मुख्य भूमिका एक गेंदबाज की है। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट कॅरियर की शुुरुआत 2002 में वेस्टर्न प्रोविंस की ओर से की। हैरिस ने 112 प्रथम श्रेणी मैचों में 31.61 के औसत से 368 विकेट लिए। उन्होंने अपने अंतरराष्टï्रीय टेस्ट कॅरियर की शुरुआत 2007 में भारत के विरुद्ध की।

Pages