मंगल ग्रह पर महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

मंगल ग्रह पर महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा

Share This
ब्रह्माण्ड को लेकर रोजाना हजारों दावे होते रहते है। कोई कहता है मंगल ग्रह पर पानी है। तो कई कहता यहां पर मनुष्य रह सकता है। अब एक नया दावा सामने आया है।  मंगल ग्रह पर वैज्ञानिकों द्वारा जीवन की खोज के कई दावे सामने आते रहे है,  लेकिन अब जो दावा सामने आया है वे वाकई चौंकाने वाला है। एलियंस पर शोध करने वाली एक संस्था यूएफओ साइटिंग्स डेली ने मंगल ग्रह पर महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा देखने का दावा किया है। संस्था ने एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा होने का दावा किया गया है। ये फोटो मंगल ग्रह की है। फोटो में प्रतिमा का दाहिनी ओर घूमा हुआ एक सिर, छाती, पेट और कंधा दिखाई दे रहा है। संस्था का कहना है कि यह फोटो मंगल ग्रह पर विकसित जीवन होने का प्रमाण है।
आकृति देखने का दावा
उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं है जब मंगल पर किसी तरह की आकृति देखने का दावा किया है। इससे पहले भी ऐसे दावे किए जा चुके हैं। हालांकि वैज्ञानिक इन आकृतियों को परछाई का कमाल मानते हैं। यूएफओ हंटर वेबसाइट के स्कॉट वेयरिंग ने यूएफओ साइटिंग डेली में लिखा है कि यह फोटो काफी कुछ मंगल पर मौजूद जीवन के बारे में बता रही है। नासा इस बारे में दुनिया को बताना ही नहीं चाहती। नासा सच्चाई छिपा रही है, क्योंकि उनसे दुनिया तमाम तकनीकी की जानकारी मांगेगी, जिसे वो किसी और के साथ साझा करना नहीं चाहते। स्कॉट वेयरिंग ने दावा किया कि महात्मा बुद्ध की मूर्ति के अलावा भी काफी कुछ मंगल पर मिल चुका है। उसके बारे में नासा खुलासा नहीं कर रही है। इससे पहले महिला मंगल पर नजर आ चुकी है, तो चम्मच जैसी चीजों की भी फोटो ली जा चुकी है। वहीं, अंतरिक्ष केकड़े की भी मौजूदगी मंगल पर होने की पुष्टि हो चुकी है।

Pages