16 अक्तूबर : आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

16 अक्तूबर : आज का इतिहास

Share This
1757- आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1815- फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट दूसरा देशनिवाला का जीवन बिताने सेंट हेलन द्वीप पहुंचे और इस प्रकार उनका दूसरा देशनिकाला का जीवन आरंभ हुआ। 


1915- ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1917- शायर लखनवी का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम मुहम्मद हसन पाशा था। पाकिस्तान बनने से पूर्व जिन शायरों ने साहित्य जगत का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया था, उनमें शायर लखनवी भी शामिल थे। लखनऊ ऊर्दू साहित्य का बहुत बड़ा केन्द्र था।


1946- नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दे दिया गया। हिटलर का दायां हाथ कहे जाने वाले जर्मन वायु सेना के प्रमुख हरमैन गोरयंग को भी मृत्युदंड सुनाया गया था किंतु फांसी पर चढ़ाए जाने से कुछ ही घंटों पूर्व ही उसने आत्महत्या कर ली।

1958- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1959- महिला शिक्षा राष्ट्रीय परिषद का उद्घाटन किया गया।


1968- हरगोविन्द खुराना को दवा और शरीर विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


1982- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

Pages