आज का इतिहास 29 अकतूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 29 अकतूबर

Share This
1851- बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1859- स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1864- यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया।


1920- पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना।


1923- तुर्की में मुस्तफ़ा कमाल पाशा के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। वे अतातुर्क के नाम से प्रसिद्ध हुए। तुर्की उसमानी साम्राज्य का उत्तराधिकारी है जो 623 वर्षों के राज के पश्चात प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होकर बिखर गया था। अतातुर्क ने 15 वर्षों तक तुर्की पर तानाशाही शासन किया। इस अवधि में उन्होंने इस देश में इस्लामी मान्यताओं को समाप्त करने का भरपूर प्रयास किया।
1947- बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1956- को ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया। मिस्र के राष्ट्रपति जमाल अब्दुन्नासिर की ओर से स्वेज़ नहर के राष्ट्रीयकरण की घोषणा तथा यह जलमार्ग इस्राईली नौकाओं के लिए बंद कर दिए जाने के बाद यह आक्रमण हुआ। ज़ायोनी शासन का प्रयास था कि इस आक्रमण से अपनी नौकाओं की आवाजाही के लिए लाल सागर के सिरे पर स्थित अक़बा खाड़ी पर अधिकार कर ले।

1958- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1994- न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।

Pages