आज का इतिहास 26 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 26 अक्तूबर

Share This
1947- जम्मू कश्मीर के महाराज हरी सिंह भारत में विलय के लिए सहमत हुए। ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता तथा पाकिस्तान के भारत से अलग हो जाने के पश्चात जम्मू व कश्मीर का महत्वपूर्ण क्षेत्र भारत से जुड़ गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते यह क्षेत्र पाकिस्तान का भाग बनने वाला था किंतु इस क्षेत्र के शासक ने भारत के साथ रहना पसंद किया। जब इस बात की घोषणा की गई तो पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इसके कुछ भाग पर अधिकार कर लिया। उस समय से लेकर अब तक इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद है और दोनों देश दो युद्ध लड़ चुके हैं।


1947- इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।

1955- पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणसम स्वरुप वियतनाम का विभजन हो गया जो फ़्रांसीसी साम्राज्य से संघर्ष कर रहा था। पश्चिमी देशों ने एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना की। दक्षिणी वियतनाम की स्थापना का उद्देश्य, जिसके पीछे मुख्य रुप से अमरीका का हाथ था, वियतनाम की सोशियालिस्ट सरकार को कमज़ोर करना और उसका तख़्ता उलटना था।

1962- भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।

1969- चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन मुंबई आये


1976- त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य बना।


1994- जॉर्डन के पूर्व नरेश मलिक हुसैन अब्दुल्ला और ज़ायोनी शासन के तत्कालीन प्रधान मंत्री इसहाक़ रॉबिन ने तथाकथित शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह संधि अमरीका द्वारा अरब देशों पर इस्राईल को थोपने की योजना का परिणाम थी। यह योजना 1991 में मैड्रिड सम्मेलन से आरंभ हुई थी। जॉर्डन और इस्राईल के मध्य संधि के अनुसार इस्राईल ने यह वचन दिया था कि वह जॉर्डन के कुछ भाग से पीछे हट जाएगा तथा जॉर्डन से आर्थिक प्रतिबंध हटा लेगा। अमरीका ने भी कहा कि इस संधि पर हस्ताक्षर के बाद वह जॉर्डन का ऋण माफ़ कर देगा तथा उसकी आर्थिक सहायता करेगा।

1999- सर्वोच्च अदालत ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

Pages