आज का इतिहास 25 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 25 अक्तूबर

Share This
1711- इटली के दो प्राचीन ऐतिहासिक नगरों पॉम्पी तथा हरकुलेनम के अवशेषों का एक ग्रामवासी ने पता लगाया। पॉम्पी नगर 6 शताब्दी ईसापूर्व के आरंभ में बसाया गया जो पहली शताब्दी ईसवी तक बहुत महत्वपूर्ण बंदरगाह माना जाता था पॉम्पी और हरकुलेनम नगर वर्ष 79 ईसवी में एक ज्वालामुखी के लावे के नीचे दब कर समाप्त हो गए थे। 

1881- स्पेन के पैब्लो पीकासो नामक चित्रकार का जन्म हुआ। उन्होंने चित्रकारी में क्यूबिज़्म नामक नई शैली का आविष्कार किया। उनकी यह शैली बहुत तीव्र गति से फ़्रांसीसी कलाकारों के मध्य भी लोकप्रिय हो गई। उनकी कई कलाकृतियों को विश्व ख्याति प्राप्त हुई। 

1917- रुस की ज़ार सरकार के विरुद्ध जनता के लम्बे संघर्ष के बाद कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग सत्ता में पहुँचे। रूसी जनता ने ज़ार शासकों के अत्याचारों और अन्याय से ऊब कर विद्रोह आरंभ कर दिया था। यह व्रिदोह धीरे धीरे समस्त वंचित वर्गों विशेषकर मज़दूरों और किसानों में फैल गया और अंतत: कम्युनिस्टों ने सरकारी संस्थानों पर क़ब्ज़ा करके सत्ता अपने हाथ में ले ली। 

Pages