आज का इतिहास 22 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 22 अक्तूबर

Share This
1873- धार्मिक नेता स्वामी राम तीर्थ का जन्म।

1879- महान क्रांतिकारी बासुदेव बलवंत फड़के के खिलाफ अंग्रेजों ने पहला देशद्रोह का मामला दर्ज किया।


1879- अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने एक उच्च प्रतिरोधक कार्बन फिलामेंट का पहला सफल प्रयोग किया।


1918- प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ आरंभ हो गया। यह युद्ध फ़्लान्डर युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि यह युद्ध इसी नाम के एक क्षेत्र में लड़ा गया था। इस युद्ध में पहले तो जर्मन सेना ने डट कर मुक़ाबला किया किंतु अंततः संयुक्त सेना की विजय हुई।

1494- इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। इस यात्रा में कोलंबस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की। कोलंबस ने अपनी पहली खोजी यात्रा में, जो अक्तूबर महीने में आरंभ हुई, अमरीका महाद्वीप की खोज की।


1954- संघीय गणराज्य जर्मनी को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

1962-प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाखड़ा नांगल बहुद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना देश को समर्पित किया।


1979- ईरान के अपदस्थ शाह मोहम्मद रिजा पहलवी को इलाज के लिए अमेरिका जाने की अनुमति दी गई।


1986- अमेरिकी राष्ट्रपति रीगन ने 1986 के कर सुधार अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।


1998- संयुक्त राष्ट्र ने 1987 के बाद से युद्ध में 20 लाख निर्दोष बच्चों के मारे जाने की घोषणा की।

Pages