आज का इतिहास 21 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 21 अक्तूबर

Share This
1790- फ़्रांसीसी कवि अलफोंस डी ला मार्टिन का जन्म हुआ। वे बहुत ही सूक्ष्म दृष्टि और कोमल भाव के स्वामी थे। शायरी की कोमलता की दृष्टि से वे फ़्रांस के सबसे बड़े कवि थे। उन्होंने पूर्वी देशों की यात्रा की।

1805- स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई हुई। ब्रिटेन ने फ्रेंच और स्पेनिश बेड़े को पराजित किया।

1805- दक्षिण पश्चिमी स्पेन में जिबराल्टर जल डमरु मध्य के निकट द्रफ़ाल्गर नामक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन की युद्धक नौकाओं ने स्पेन और फ़्रांस की संयुक्त सेना की नौकाओं के विरुद्ध मोर्चा संभाला।

1833- स्वीडन के रसायनशास्त्री और डाइनामाइट के आविष्कारक अलफ़्रेड नोबल का जन्म हुआ। उन्हें रसायन शास्त्र से गहरी रुचि थी इसी लिए उन्होंने इस विषय में व्यापक अध्ययन और अनुसंधान किए और डाइनामाइट का आविष्कार किया। नोबल की अपेक्षा के विपरीत सरकारों और सेनाओं ने डाइनामाइट को युद्धों में प्रयोग करना आरंभ कर दिया जिससे व्यापक स्तर पर लोगों का जनसंहार होने लगा।


1927- न्यूयॉर्क में जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।

1934- समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।


1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन शहर ऑकिन पर कब्जा किया।


1945- फ्रांस में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।


1950- चीनी सेना ने तिब्बत पर आक्रमण किया।


1994- उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए उत्तरी कोरिया और अमेरिका एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 


1998- अमेरिका की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जेन हेनी औषधि एवं खाद्य प्रशासन (एफडीए) की पहली महिला आयुक्त बनीं।


2003- अमेरिकी सीनेट ने जन्म गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया।

Pages