आज का इतिहास 20 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 20 अक्तूबर

Share This
1719- जर्मनी के गणितज्ञ व दार्शनिक गाटफ़्रीड आख़ेनवाल का जन्म हुआ। उन्हें गणित और दर्शनशास्त्र का व्यापक ज्ञान था। सन 1771 में उनका निधन हुआ।

1774- कलकत्ता (अब कोलकाता) को भारत की राजधानी बनाया गया।

1822- लंदन संडे टाइम्स का पहला संस्करण प्रकाशित।


1827- भूमध्यसागर के उत्तरी भाग में स्थित नवारीनो खाड़ी में इसी नाम का एक युद्ध हुआ। इस युद्ध में ब्रिटेन, रुस और फ़्रांस की युद्धक नौकाओं ने यूनान की सहायता करते हुए उसमानी शासन की युद्ध नौकाओं पर आक्रमण किया। तीनों देशों की सेनाओं ने उसमानी शासन की साठ युद्धक नौकाएं नष्ट कर दीं और उसमानी सेना के 6 हज़ार सैनिकों को हताहत किया।

1864- अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 'थैंक्स गिविंग डे को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया।

1891- न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय बाइक रेस शुरू।


1910- रुस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटॉय का निधन हुआ। वे सन 1828 में जन्में थे। उन्होंने योरोपीय देशों की यात्रा करके योरोपीय समाजों के बारे में व्यापक अध्ययन किया। अपनी यात्रा में योरोप को निकट से देखने के बाद टोल्सटॉय पश्चिमी संस्कृति से घृणा करने लगे। उनकी बहुत सी रचनाएं हैं जिनमें उनके प्रसिद्ध उपन्यासों युद्ध व संधि तथा, बाल्यकाल आदि का नाम लिया जा सकता है।


1940- नीदरलैंड में राशन में पनीर भी मिलना शुरू हुआ।

1962- चीन ने भारत पर हमला किया और चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया।


1973- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने सिडनी ओपेरा हाउस का उद्घाटन किया।


1995- श्रीलंका ने शारजाह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता।


1997-अमेरिका ने माइक्रोसॉफ्ट पर कंप्यूटरों में आईई ब्राउजर लगाने पर संधि के उल्लंघन का आरोप लगाया।

Pages