आज का इतिहास 19 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 19 अक्तूबर

Share This
1630- बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया। 

1722- फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेेंट कराया।


1739- इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।


1853- अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।


1872- न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।

1915- रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।

1926- जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।


1932- ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1932- फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।

1944- फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ में फिलिपीन पर जापान ने आक्रमण किया और थोड़े ही समय में इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया किंतु द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी की पराजय के पश्चात, अमरीकी सेना ने मैक आर्थर की कमान में फिलिपीन पर आक्रमण किया और जापानी सेनाओं को इस देश से खदेड़ दिया और फिलिपीन पर अमरीकी सैनिकों का अधिकार हो गया।

1950- मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। उनका जन्म 26 अगस्त वर्ष 1910 को हुआ था। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी। 

1960- नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।

1962- चेक गणराज्य की राजधानी प्राग से कम्युनिस्ट नेता स्टालिन के स्मारक को हटा लिया गया।


1970- भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।


1983- एस. चंद्रशेखर को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

Pages