आज का इतिहास 18 अक्तूबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 18 अक्तूबर

Share This
1386 - जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना। 

1564 - इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की। 


1565- फ़िलिपीन औपचारिक रुप स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हो गया। पुर्तगाल के नाविक माज़लान ने सन 1521 में इस द्वीप की खोज की थी और सोलहवीं शताब्दी के अंत तक इस द्वीप समूह पर स्पेन का अधिकार हो गया। स्पेन ने इस देश पर अपने तीन शताब्दियों के वर्चस्व के दौरान इसे जमकर लूटा।


1572 - स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया। 
1648 - उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स पहला श्रम संगठन बना।

1878 - थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।


1891 - अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्चयर गार्डन से शुरू हुयी।


1892 - अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया। 


1922 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुयी, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।


1931- इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ना थॉमस एडिसन का निधन हुआ। उनका जन्म सन 1847 में अमरीका में हुआ था। उन्होंने किसी विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त नहीं की केवल अपने प्रयोगों के माध्यम से उन्होंने अपने ज्ञान का स्तर ऊचा किया। 


1954 - टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा की।

1967 - हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।


1972 - पहले बहु-आयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण किया गया।


1973 - अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


1976 - विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।


2007 - पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो आठ वर्ष के निर्वासन के बाद अपने देश पाकिस्तान लौटी और आत्मघाती हमलावरों ने भुट्टो के काफिले के पास खुद को उड़ा लिया जिसमें 20 पुलिस अधिकारियों समेत 100 से अधिक लोग मारे गए। भुट्टो सकुशल बच गयीं।

Pages