13 अक्तूबर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

13 अक्तूबर आज का इतिहास

Share This
1760- रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।

1882- फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन हुआ। वह वर्ष 1816 में पेरिस में जन्मे। वह कुछ समय तक ईरान में फ्रांस के राजदूत के रूप में तैनात रहे और इस अवधि में उन्होंने फ़ारसी और अरबी भाषाएं सीखीं। उनका मानना था कि गोरे लोग दूसरो से श्रेष्ठ हैं।


1900- पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक इमतियाज़ अली ताज का लाहौर में जन्म हुआ। उनके पिता का संबंध भारत के सहारनपुर ज़िले के देवबंद से था। ड्रामा लिखने का शौक़ कालेज में पैदा हुआ। उन्होंने ड्रामा लेखन की कला में इतनी प्रगति की कि केवल बाईस वर्ष की आयु में अनार कली नामक ड्रामा लिखा जो ऊर्दू ड्रामे के इतिहास में मील का पत्थर समझा जाता है। उसके बाद उन्होंने बच्चों के लिए कई पुस्तकें लिखीं।

1914- गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।

1943- इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1944- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पूर्व योगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राड पर टीटो के नेतृत्व में और पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना के समर्थन से योगोस्लाविया के राष्ट्रवादियों का नियंत्रण हो गया और यह क्षेत्र जर्मनी के नियंत्रण से निकल गया। इस नगर पर 1941 में जर्मनी का अधिकार हो गया था।


1988-अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।

Pages