11 अक्तूबर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

11 अक्तूबर आज का इतिहास

Share This
1889- भौतिक विज्ञान के प्रसिद्ध वैज्ञानिक का निधन हुआ। उन्हीं के नाम पर ऊर्जा के मात्रक का नामकरण जूल रखा गया। जूल अंतर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली के अंतर्गत ऊर्जा या कार्य की एक व्युत्पन्न ईकाई है।

1899- दक्षिणी अफ़्रीक़ा में बसे हालैंड और ब्रिटेन के गोरों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हुआ। ब्रिटेन की सेना वर्ष 1841 में इस क्षेत्र में पहुंची थी और उसने अनेक आवासीय क्षेत्र बनाकर वहां रहना आरंभ कर दिया।

1902- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ। वर्ष 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए उन्हें जाना जाता है और वे एक ऐसे समाजसेवक थे जिन्हें लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1998 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पटना में अपने विद्यार्थी जीवन में जय प्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। जयप्रकाश नारायण बिहार विद्यापीठ में शामिल हो गए, जिसे युवा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रेरित करने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और सुप्रसिद्ध गांधीवादी डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा जो गांधी जी के एक निकट सहयोगी रहे और बाद में बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री रह चुके है द्वारा स्थापित किया गया था।

1991- पूर्व सोवियत संघ की इंटेलीजेन्स संस्था केजीबी ने इस संघ के विघटन से कुछ पहले अपनी सक्रियता समाप्त कर दी। केजीबी का गठन सोवियत संघ की कम्युनिस्ट शासन व्यवस्था के विरुद्ध  जारी षडयंत्रों का मुक़ाबला करने के लिए किया गया था। इस संस्था का उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के विरोधियों का सफ़ाया करना था।

2011- क्रिस्टोफ़र ए. सिम्स एवं थॉमस जे. सार्जेट को 'मैक्रोइकोनमी पर कारण एवं प्रभाव के क्षेत्र में उनके अनुभव जन्य अध्ययन' के लिए संयुक्त रूप से वर्ष 2011 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Pages