प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर

Share This
निर्मला ठाकुर (Nirmala Thakur, 1942आजमगढ़ ज़िलाउत्तर प्रदेश - 20 नवम्बर2014इलाहाबादभारत की प्रसिद्ध कवियित्री थीं। देश के प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ लगातार प्रकशित हुई थीं। इन्होंने प्रसिद्ध कहानीकार दूधनाथ सिंह से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2005 में निर्मला ठाकुर का काव्य संग्रह 'कई रूप-कई रंग' और 2014 में 'हंसती हुई लड़की' 'राधाकृष्ण प्रकाशन' से प्रकाशित हुआ था। निर्मला ठाकुर का जन्म 1942 ई. में उत्तर प्रदेश के ज़िला आजमगढ़ में 'महुई' नामक ग्राम में हुआ था। निर्मला जी प्रख्यात आलोचक मलयज की बहन थीं।

बचपन से ही मलयज और शमशेर सिंह का इन्हें सान्निध्य प्राप्त हुआ था। इन्होंने 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' सेहिन्दी में एम. ए. की डिग्री प्राप्त की थी। अपनी शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात निर्मला ठाकुर 'आकाशवाणी इलाहाबाद' में कार्यक्रम अधिशाषी के रूप में काम करने लगीं। यहीं से वर्ष 2002 में सहायक केंद्र निदेशक के रूप में सेवा निवृत्त हुईं। 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' से परास्नातक निर्मला ठाकुर ने वर्ष 1960 से कविता लिखनी शुरू की। उस दौर की प्रमुख पत्रिकाओं 'नई कविता', 'धर्मयुग', 'लहर', 'कल्पना', 'युगवाणी', 'झंकार' और 'कृति' आदि में उनकी कविताएं लगातार प्रकाशित हुईं। 2005 में उनका काव्य संग्रह ‘कई रूप-कई रंग’ और 2014 में 'हंसती हुई लड़की' 'राधाकृष्ण प्रकाशन' से प्रकाशित हुआ।

Pages