अब दुनिया की पहली सबसे ‘बदसूरत’ लड़की, बनेगी हीरोइन - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

अब दुनिया की पहली सबसे ‘बदसूरत’ लड़की, बनेगी हीरोइन

Share This
दुनिया में सबसे बदसूरत महिला का दर्जा पा चुकीं लिजी वेलासक्वेज अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। लिजी 17 वर्ष की उम्र में तब चर्चा में आई, जब एक यूट्यूब वीडियो ने उसे दुनिया की सबसे बदसूरत महिला करार दिया। वेलासक्वेज जो अब एक मशहूर लेखिका, प्रेरक वक्ता और एंटी बुलींग कार्यकर्ता बन चुकी हैं, की कहानी अब बड़े पर्दे पर देखी जा सकती है।

एक अनोखे सिंड्रोम, जो उसके वजन को बढ़ने से रोकता है, से पीड़ित लिजी ने डॉक्यूमेंटरी फिल्म ‘ए ब्रेव हार्ट :द लिजी वेलासक्वेज स्टोरी’ में अपनी जीवन यात्रा दिखाई है। वेलासक्वेज ने बताया कि उसे कई फिल्मों और रिएलिटी टीवी से प्रस्ताव मिले, लेकिन उसने पहली बार फिल्म बना रहे निर्माता सारा हिर्श बोर्डो के साथ उनके प्रोडक्शन ‘वूमेन राइजिंग’ के बैनर तले काम करना स्वीकार किया। डॉक्यूमेंटरी को पीजी-13 रेटिंग दी गई है। बोर्डो ने कहा कि फिल्म में ‘सेफ स्कूल इम्प्रूवमेंट एक्ट’ को प्रेरित करने वाली असभ्य भाषा और त्रासदीपूर्ण कहानियां दिखाना जरूरी था। वेलासक्वेज फिल्म में इसी के लिए प्रचार करती दिखाई देंगी। फिल्म शुक्रवार को प्रसारित की जाएगी।

Pages