28 सितम्बर इतिहास के पन्नो से - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

28 सितम्बर इतिहास के पन्नो से

Share This
1889- वजन एवं माप पर पहला महा सम्मेलन हुआ।

1892- फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।


1895- महान फ्रांसीसी जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन।


1907- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। अमृतसर में 13 अप्रैल, 1919 को हुए जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड ने भगत सिंह की सोच पर गहरा प्रभाव डाला था। लाहौर के नेशनल कॉलेज़ की पढ़ाई छोड़कर भगत सिंह ने भारत की स्वतंत्रता के लिये नौजवान भारत सभा की स्थापना की थी।


1923- इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।

1950- इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।


1953- महान अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन।


1958- फ्रांस में संविधान लागू हुआ।


1977- भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक हैं। उनका जन्म 20 मई वर्ष 1900 को अलमोड़ा ज़िले के कौसानी नामक गांव में हुआ था। उनकी मुख्य रचनाओं में वीणा, पल्लव, युगांत और ग्राम्या का नाम लिया जा सकता है।

1996- संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित करके ज़ायोनी शासन से मस्जिदुल अकसा के प्रांगण में सुरंग खोदने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की। इस प्रस्ताव के मसौदे में इस सुरंग के खोदने की आलोचना भी की गयी थी किंतु अमरीका के विरोध के बाद इस भाग को निकाल दिया गया। 

Pages