21 सितम्बर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

21 सितम्बर आज का इतिहास

Share This
1677- नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन ने अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट हासिल किया।

1792- फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया।

1866- ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ। उन्होंने लंदन विश्व विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की और फिर अध्ययन से जुड़ गये। एच जी वेल्ज़ ने कुछ समय तक पत्रकारिता भी की परंतु जिस चीज ने उन्हें विश्व स्तर पर ख्याति दिलाई वो उनकी वैज्ञानिक व काल्पनिक कहानियां हैं।

1909- घाना के प्रख्यात राजनीतिज्ञ क़ेवाम नकरुमा का जन्म हुआ। उन्होंने अपना बचपन व जवानी बड़ी कठिन परिस्थितियों में बिताया किंतु आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी और समाजशास्त्र में पी एच डी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने ब्रिटेन के विरुद्ध घाना के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रुप से भाग लिया। 

1933- प्रसिद्ध समाजसेवी और लेखिका एनी बेसेंट का निधन।

1949- चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइनाÓ पार्टी की घोषणा की। 

1964- माल्टा को ब्रिटेन से आजादी मिली। यह देश 1798 ईसवी में फ़्रांसीसी साम्राज्य के नियंत्रण में चला गया था और कुछ समय बाद ब्रिटेन ने इस द्वीप पर अधिकार कर लिया। 1921 में ब्रिटेन ने इस देश को स्वायत्तता दी किंतु इस देश की जनता पूर्ण स्वतंत्रता चाहती थी।  

1965-सोवियत संघ की ओ. कोम्मिसारवा ने पैराशूट से 46250 फुट की छलांग लगाकर रिकार्ड बनाया। 

1966- प्रसद्धि तैराक मिहिर सेन ने बास्फोरस की खाड़ी को पार किया।

Pages