2 सितम्बर : आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

2 सितम्बर : आज का इतिहास

Share This
1573 - अकबर ने अहमदाबाद के पास निर्णायक जंग जीती और गुजरात पर कब्जा कर लिया। उन्हें अकबर  महान के नाम से भी जाना जाता है। सम्राट अकबर मुग़ल साम्राज्य के संस्थापक ज़हीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के पौत्र और नासिरुद्दीन हुमायूं एवं हमीदा बानो के पुत्र थे। अकबर के शासन के अंत तक 1605 में मुग़ल साम्राज्य में उत्तरी और मध्य भारत के अधिकांश भाग सम्मलित थे और यह शासन उस समय के सर्वाधिक शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था। 

1775 - पहले अमेरिकी युद्ध पोत हाना का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789 - अमेरिका के राजस्व विभाग की स्थापना।

1801- ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि जब नेपोलियन ने मिस्र पर क़बज़ा कर लिया तो ब्रिटेन जो फ़्रांस का मुख्य प्रतस्पर्धी था अपने सैनिक और आर्थिक हितो को खतरे में देखने लगा।

1867 - नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।

1898 - मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।

1930 - 'च्ेश्वन मार्क नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी। विमान को कप्तान दिउदोने कोस्टे और मौरिस बेलोंटे उड़ा रहे थे।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध छह साल और एक दिन चलने के बाद समाप्त हो गया।

1945 - हो ची मिन्ह ने वियतनाम को स्वतंत्र घोषित किया। 19वीं शताब्दी के मध्य में वियेतनाम फ़्रांस के क़ब्ज़े में चला गया था किंतु वर्ष 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी से फ़्रांस के पराजित होने के बाद जापान ने फ़्रांस की कमज़ोरी का लाभ उठाते हुए वियतनाम पर अधिकार कर लिया। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति और जापान की पराजय तक यह देश जापान के अधिकार में रहा। 

1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ। युद्ध के अंतिम दिनों में संयुक्त शक्तियों से बार बार पराजित होने के बाद जापान हथियार डालने पर विवश हुआ और फिर पोटसडैम नामक समझौते के आधार पर संयुक्त शक्तियों ने जापान पर क़ब्ज़ा कर लिया और जापान का संचालन अमरीकी सैनिक जनरल मैक आर्थर को सौंपा गया।

1991 - अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1992 - अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।

1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 साल से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान 120000 से अधिक लोग मारे गये थे। 

Pages