12 सितम्बर आज का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

12 सितम्बर आज का इतिहास

Share This
1635-स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

1683- उसमानी सेना के योरोप की ओर अग्रसर होने के कारण ऑस्ट्रिया तथा पोलैंड की संयुक्त सेना और उस्मानी सेना के मध्य एक रक्त रंजित युद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध में उस्मानी सेना ने ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना का लगभग दो महीनें तक परिवेष्टन जारी रखा और यदि इस नगर पर उसका अधिकार हो जाता तो उसमानी शासन को योरोप महाद्वीप में अपनी सीमाएं विस्तृत करने के मार्ग में एक बड़ी सफलता प्राप्त होती किंतु ऑस्ट्रिया और पोलैंड की सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया और उसमानी सेना को पीछे हटना पड़ा।

1848- स्विट्जरलैंड संघीय राज्य बना।

1873- पहली व्यावहारिक टाइपराइटर को ग्राहकों के लिए बेचा गया।

1897- विश्व विख्यात फ़्रांसीसी भौतिक एवं रासानशास्त्री एरेन क्यूरी का पेरिस में जन्म हुआ। उनकी मॉ प्रख्यात अविष्कारक मादाम क्यूरी और पिता पेयर क्यूरी थे जिन्होंने कई रेडियो ऐक्टिव तत्वों की खोज की। एरेन क्यूरी ने अपनी मॉ के सहकारियों के साथ मिलकर शोधकार्य किया और भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां अर्जित कीं।

1944- अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लंदन में अमरीका, रूस, तथा इंगलैंड के प्रतिनिधियों द्वारा जर्मनी पर अधिकार के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए तथा संयुक्त सेनाओं ने अपने निरंतर आक्रमण से 1945 में जर्मनी पर पूर्ण अधिकार स्थापित किया। वर्ष 1949 में जर्मनी दो अलग देशों पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी में विभाजित हो गया।

1959- तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट 'लूना 2 चांद पर पहुंचा।

1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

1968- अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987- इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।

1990- पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकिकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। 

Pages