स्वास्थ्य : फूलगोभी के लाभ, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

स्वास्थ्य : फूलगोभी के लाभ,

Share This
फूलगोभी की सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फूलगोभी मैंगनीजतांबा,लोहाकैल्शियम और पोटेशियम जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। फूलगोभी खाने से कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, संक्रमण, अधिक वजन, सूजन जैसे कई अन्य बीमारियों को रोकने में मदद करता है। 
क्या आप जानते हैं?
➥ गोभी में गंधक एवं क्लोरीन घटकों की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण यह शरीर की गंदगी साफ करने का काम करती है।
➥ फूलगोभी में "सलफोराफीन" रसायन पाया जाता है जो सेहत के लिए, ख़ासकर दिल के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है।
शीत ऋतु की सब्जी गोभी और पत्ता गोभी मुख्य हैं। पूरे विश्व में सामान्यतः शीत ऋतु में मुख्य रूप से गोभी खाई जाती है, जो अनेक गुणों से भरपूर है। भारत में सब्जी, पराठा, भरवाँ, दुलमा, अचार आदि अनेक व्यंजनों में गोभी का प्रयोग किया जाता है।
रोचक तथ्य -
गोभी का जन्म एशिया में भूमध्य सागर के आस पास के स्थानों पर हुआ। पंद्रहवी शताब्दी में यह यूरोप में पहचाना जाने लगा। लेकिन 19वीं शती तक संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को इसके विषय में जानकारी नहीं थी। फूल गोभी आकार में 8 से 30 इंच तक लंबा और चौड़ा हो सकता है। फूल गोभी की पत्तियाँ उसके डंठल को चारों ओर से संभाले रखती हैं जिससे वह अपने श्वेत मस्तक शान से सीधा रखते हुए खड़ा रह सके। गोभी विश्व की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से है। इसे उगाने वाले देशों में चीन का नाम सबसे ऊपर है। गोभी स्वास्थ्य के लिये आठ प्रकार से सहयोग करता है- वह कैसर से लड़ता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, सूजन दूर करता है, विटामिन और खनिज की आपूर्ति करता है, दिमाग के स्वास्थ्य की देखभाल करता है, शरीर की अशुद्धियों को दूर करता है, पाचन शक्ति को सुधारता है और आक्सीकरण से हमें बचाता है।
 फूलगोभी के लाभ
  • ➥ फूलगोभी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कई प्रकार के कैंसर जैसे प्रोस्टेटस्तन,गर्भाशय ग्रीवा, कोलोन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। 
  • ➥ फूलगोभी विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और संक्रमण जैसे जुकाम, सर्दी, फ्लू से बचाता है। 
  • ➥ फूलगोभी खाना मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें कमकार्बोहाइड्रेट और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है। 
  • ➥ फूलगोभी में मौजूद आहार फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता हैं। 
  • फूलगोभी में फोलेट (फोलिक एसिड) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह गर्भावस्था केदौरान भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी दोषों की घटना को रोकता है और भ्रूण के विकास मेंमदद करता है। 
  • ➥ फूलगोभी वजन कम करने में मदद करता हैं क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी और वसा होता है। 
  • ➥ गोभी का रस पीने से कब्ज में राहत मिलता हैं।
  • ➥ फूलगोभी में पाया जाने वाला सलफोराफीन रसायन दिल की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत उपयोगी होता है। 
  • ➥ फूलगोभी खाने से गठिया और पुराने दर्द से आराम मिलता है और सूजन कम करने में भी सहायक होता है। 
  • ➥ फूलगोभी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट त्वचा पर उम्र बढ़ने के संकेत को कम करता है।
  • स्टेटफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसन के प्रो. गार्नेट ने गोभी के गुणधर्मों को खोजा। उनके अनुसार गोभी का रस पेट एवं अल्सर रोग के लिए फायदेमंद है। पेट अल्सर का रोगी सामान्य भोजन के बाद दिन में तीन बार तीन से छह औसतन जितना गोभी का रस पिएं या चार से पांच बार कच्ची गोभी खाएं तो पेट एवं अल्सर के रोग में फायदा हो सकता है।सूजन, दाह, जख्म आदि दूर करने में भी गोभी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चोट या जले जख्म पर गोभी के पत्तों को गरम पानी में धोकर उसके बाद उन्हें कपड़े में सुखाकर चोट पर लगाने से फायदा होता है। गोभी में विटामिन ’सी‘ होता है, जो रक्त वाहिनियों को मजबूत करता है। गोभी वृद्ध लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
  • गोभी का रस पीते रहने से आँखों की कमजोरी और पीलिया में लाभ होता है। इसके अत्यधिक प्रयोग से वायु बन सकती है। इससे बचने के लिये इसे बराबर मात्रा में गाजर के साथ खाना चाहिये।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages