आज का इतिहास 31 जूलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 31 जूलाई

Share This
1713- ईसवी को फ़्रांस के गणितज्ञ एलेक्सी क्लेरो का पेरिस में जन्म हुआ। उनके पिता गणित के शिक्षक थे अत: उन्होंने गणित की आरंभिक शिक्षा अपने पिता से ली। 18 वर्ष की आयु में वे फ़्रांस की विज्ञान एकेडमी के सदस्य बने। एनालाइज़ा नामक उनकी रचना को विश्व ख्याति प्राप्त है।

1736- को फ़्रांस के भौतिकशास्त्री शार्ल ओगूस्तन कुलोम पैदा हुए। शिक्षा प्राप्ति के बाद वे इलेक्ट्रिसिटी तथा मैगनेट के बारे में शिक्षा देने लगे और इन क्षेत्रों में कई पुस्तकें लिखीं।

1806- को अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित कैप क्षेत्र पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया। इस प्रकार आफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी क्षेत्र पर ब्रिटिश साम्राज्यवाद का आरंभ हुआ। 

1861- असम के चेरापूंजी में 9,300 मिमी बारिश का विश्व रिकार्ड बना।

1865- ऑस्ट्रेलिया के ग्रैंडचेस्टर शहर में विश्व की पहली नैरो गेज रेलवे लाइन शुरु।


1880- हिन्दी और उर्दू के जाने माने लेखक मुंशी प्रेमचंद का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम धनपत राय श्रीवास्तव था और वह हिंदी व उर्दू के महानतम भारतीय लेखकों में से एक हैं। उन्हें मुंशी प्रेम चंद व नवाब राय के नाम से भी जाना जाता है। वे उपन्यास सम्राट के नाम से भी प्रसिद्ध थे। इस नाम से सर्वप्रथम उन्हें बंगाल के विख्यात उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने संबोधित किया था। प्रेम चंद्र ने हिंदी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया जिस पर पूरी शतबंदी का साहित्य आगे चल सका।


1924- मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण शुरू किया।


1928- पोलैंड की हलिना कोनोपाक्का ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बनी। 


1944- फ़्रांस के लेखक आन्तवान डोसेन्ट एग्ज़ोपेरी की द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमान गिरने से मृत्यु हो गयी। वे सन 1900 में फ़्रांस के लियोन क्षेत्र में पैदा हुए। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वे वायु सेना मे शामिल थे। डाक ले जाना और लाना उनकी ज़िम्मेदारी थी। 


1948- भारत में पहली बार पश्चिम बंगाल (कोलकाता) में राज्य सरकार के द्वारा राज्य परिवहन सेवा, राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई।

1951- जापान एयरलाइंस की स्थापना।


1962- मलेशिया संघ का गठन।


1980- हिंदी फिल्मों के विख्यात पाश्र्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पडऩे से निधन।


1982- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।


1993-पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन। 

Pages