आज का इतिहास 30 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 30 जुलाई

Share This
1602- ईसवी को इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ। नीदरलैंड के अधिकार से पहले यह देश पुर्ताग़ाल के नियंत्रण में था। 17वीं शताब्दी में नीदरलैंड ने इंडोनेशिया द्वीप समूह पर अधिकार जमाना आरंभ किया और धीरे धीरे इसे अपने क़ब्ज़े में ले लिया।

1729- मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना। 

1836- अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।

1886- भारत की पहली महिला विधायक एस मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म हुआ।


1947- हॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगेर का जन्म।


1966- लंदन में हुए आठवें फीफा विश्वकप के फाइनल में वेस्ट जर्मनी को हराकर इंग्लैंड पहली बार चैंपियन बना।


1980- ईसवी को  वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है।  वनूआटो द्वीपसमूह पर 17वीं शताब्दी के आरंभ में स्पेन का अधिकार हो गया और 18वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटेन तथा फ़्रांस भी इस क्षेत्र में प्रविष्ट हुए और न्यू हेबरीड नामक क्षेत्र विदेशी पलायनकार्ताओं से भर गया  1887 से फ़्रांसीसी और ब्रितानी पलायनकर्ताओं में संघर्ष आरंभ हो गया किंतु सन 1906 में पेरिस और लंदन के बीच  वनूआटो पर संयुक्त रुप से प्रशासन करने पर सहमति हुई।

1982- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1989- चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।

Pages