आज का इतिहास 29 जुलाई - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 29 जुलाई

Share This
1876- भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।

1883- को इटली के एक मध्यम वर्ग के परिवार में फासीवादी दल की आधारशिला रखने वाले तानाशाह का जन्म हुआ।  उसका नाम Benito Mussolini बेनिटो मुसोलिनी  था।  अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात मूसोलिनी ने पत्रकारिता आरंभ की।  मुसोलिनी ने इटनी में फासीवादी दल की आधारशिला रखकर बहुत अधिक शक्ति अर्जित कर ली थी।  


1890- ईसवी को हॉलैंड के चित्रकार वेन्सन वॉन गोग का निधन हुआ। उनका जन्म 1853 ईसवी में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयां झेलीं। उन्होंने चित्रकारी के पुराने नियमों को बदल डाला और एक नयी शैली की आधारशिला रखी वॉन गोग  उनकी कई पुस्तकों को विश्व ख्याति प्राप्त है।

1891- समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर का कलकत्ता (अब कोलकाता) में निधन।

1941- ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे। जापान ने इससे पहले पूर्वी और दक्षिणी चीन के विशाल क्षेत्र पर अधिकार कर लिया था। इस देश ने 1941 से 1942 के बीच, थाइलैंड, मलेशिया ईन्डोनेशिया सिंगापुर फ़िलिपीन और बर्मा पर भी अधिकार कर लिया जो ब्रिटेन फ़्रांस और हॉलैंड के अधीन थे।


1949- ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।

1957- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।


1957 ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ ने परमाणु उर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी IAEA की स्थापना की। इसका उद्देश्य विश्व में सक्रिय परमाणु बिजलीघरों का निरीक्षण करना है कि उनका शांति पुर्ण लक्ष्यों के लिए प्रयोग हो तथा उनसे जनसंहारक हथियार न बनाए जा सकें। यह एजेंसी वियना में स्थित है।

1958- अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशनÓ(नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पारित किया।


1980- मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।


2013- फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।

Pages