नागालैंड : राज्य का इतिहास - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

नागालैंड : राज्य का इतिहास

Share This
इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ मतों के अनुसार इस राज्य का नाम अंग्रेज़ों ने नागा (नंगा हिन्दी मे) के अनुसार रखा था। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रज़ो ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध मे लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लडने बाहर गये और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूव्मेंट की स्थापना की थी। नागालैंड 1 दिसंबर1963 को भारतीय संघ का 16 वां राज्य बना। इस राज्‍य के पूर्व में म्यांमार, उत्‍तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी कोहिमा है और इसे 'पूरब का स्विजरलैंड' भी कहा जाता है। नागालैंड राज्‍य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग कि.मी. है। 2001 का जनगणना के अनुसार इस राज्य की आबादी 19,88,636 है।

राज्य का इतिहास

असम घाटी की सीमा से लगे क्षेत्र के अलावा इस राज्‍य का क्षेत्र अधिकांशत: पहाड़ी है। इसकी सबसे ऊंची पहाड़ी का नाम सरमती है जिसकी ऊंचाई 3,840 मीटर है। यह पर्वत शृंखला नागालैंड और म्‍यांमार के मध्य एक प्राकृतिक सीमा रेखा का निर्माण देती है। बारहवीं - तेरहवीं शताब्‍दी में यहाँ के निवासियों का असम के 'अहोम' लोगों से धीरे-धीरे संपर्क हुआ, लेकिन इससे इन लोगों के रहन-सहन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। उन्‍नीसवीं शताब्‍दी में अंग्रेज़ों के आगमन पर यह राज्य ब्रिटिश प्रशासन के अधीन आ गया। स्‍वंतत्रता के पश्चात 1957 में यह क्षेत्र केंद्रशासित प्रदेश बन गया और असम के राज्‍यपाल द्वारा इसका प्रशासन देखा जाने लगा। यह 'नगा हिल्‍स तुएनसांग' क्षेत्र कहलाया।
नागालैंड का लगभग समूचा हिस्सा पर्वतीय है। उत्तर में नागा पहाड़ियाँ ब्रह्मपुत्र घाटी से अचानक लगभग 610 मीटर की ऊंचाई तक उठती हैं और उसके बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में इनकी ऊंचाई 1,800 मीटर तक हो जाती है, म्यांमार सीमा के पास ये पहाड़ियां पटकोई पर्वत शृंखला से मिल जाती हैं और यहाँ इनकी सबसे ऊंची चोटी माउंट सारामती है, जिसकी ऊंचाई 3,826 मीटर है। यह क्षेत्र कई नदियों द्वारा गहरे रूप में विभक्त है- उत्तर में दोयांग और दिखु, दक्षिण-पश्चिम में बरक और दक्षिण-पूर्व में चिंदविन नदी (म्यांमार में) की सहायक धाराएं। नागालैंड का दर्ज वन क्षेत्र 8,629 वर्ग किमी है, जबकि वास्तविक वनाच्छादित क्षेत्र 14,221 वर्ग किमी है, जो समूचे भौगोलिक क्षेत्र का 85.8 प्रतिशत है। 1,219 मीटर से कम ऊँचाई पर उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पाए जाते हैं, जिनमें ताड़ जाति के वृक्ष, बेंत और बांस तथा महोगनी जैसी कीमती इमारती लकड़ियों के वृक्ष पाए जाते हैं, ऊँचाई वाले क्षेत्रों में शंकुधारी वन मिलते हैं। जिन क्षेत्रों में झूम के लिए कटाई की गई है, वहाँ ऊंची घास, नरकुल और झाड़ीदार वन दुबारा उग आए हैं। वन्यजीव अभयारण्य 222 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हुए हैं। निचली पहाड़ियों में गैंडे, हाथीबाघतेंदुआभालू, कई तरह के बंदर, सांबर, भैसे और जंगली सांड पाए जाते हैं।
नागालैंड मूलत: कृषि प्रधान राज्य है। लगभग 70 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर है। राज्‍य में कृषि क्षेत्र का महत्‍वपूर्ण योगदान है। चावलयहाँ का मुख्‍य भोजन है। कुल कृषि योग्य क्षेत्र के 70 प्रतिशत में धान की खेती होती है और राज्‍य के कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन का 75 प्रतिशत चावल है। यहाँ मुख्‍यत: ‘स्‍लेश और 'बर्न' खेती प्रचलित है, जिसे स्‍थानीय तौर पर 'झूम' के नाम से जाना जाता है। क़्ररीब 1,01,400 हेक्‍टेयर क्षेत्र में झूम खेती और शेष में सीढ़ीदार खेती होती है। इस वर्ष राज्य का खाद्य उत्‍पादन 3,86,300 मीट्रिक टन था। 16,57,587 हेक्‍टेयर के कुल भूमि क्षेत्र में से क़्ररीब 8,35,436 हेक्‍टेयर क्षेत्र में वन है। नागालैंड में क्रोमियमनिकलकोबाल्टलौह अयस्क और चूना-पत्थर पाए जाते हैं, लेकिन फिलहाल सिर्फ निम्न श्रेणी के कोयला भंडारों का ही खनन किया जा रहा है। पेयजल की बहुत समस्या रहती है। पीने का पानी की व्यवस्था सरकार करती है, किन्तु फिर भी कमी ही है। यहाँ के निवासी बरसात में छत से टपकने वाले पानी को एकत्र कर के रखते हैं।
'नगा' लोग भारतीय-मंगोल वर्ग के लोगों में से है, जो भारत की उत्तर-पूर्वी पहाडियों के क्षेत्र और पश्चिमी म्‍यांमार के ऊपरी भाग में निवास करते हैं। नगालैंड की प्रमुख जनजातियां है- अंगामी, आओ, चाखेसांग, चांग, खिआमनीउंगन, कुकी, कोन्‍याक, लोथा, फौम, पोचुरी, रेंग्‍मा, संगताम, सुमी, यिमसचुंगरू और ज़ेलिआंग आदि।
नागालैंड की जनसंख्या का 67.11 प्रतिशत हिस्सा साक्षर है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
    

पर्यटन स्‍थल

प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट (आर.ए.पी.) में ढील देने से राज्‍य में अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो गया है, यहाँ देशी विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष बडी संख्‍या में आते हैं। पर्यटन स्थलों में द्वितीय विश्व युद्ध का क़ब्रिस्तान, राज्य संग्रहालय, कोहिमा व दीमापुर के चिड़ियाघर तथा कछारी शासकों की पुरानी राजधानी शामिल है। यहाँ लगभग 16,000 पर्यटक प्रतिवर्ष आते है।
पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दिसंबर माह के प्रथम सप्‍ताह में ‘हॉर्नबिल’ उत्‍सव आयोजित किया जाता है, जिसमें नागालैंड की सभी जनजातियां एक स्थान पर आकर उत्‍सव मनाती हैं और अपनी पांरपरिक वस्‍तुओं, खाद्य पदार्थों और शिल्‍पगत चीज़ों का प्रदर्शन करती तथा बेचती हैं। तीन पारंपरिक उत्‍सवों-
कोहिमा ज़िले के तोउफेमा में सेकरेन्‍यी (26-27 फ़रवरी);
लोंगलेंग उपमंडल के पोगो में मोन्‍यू (1-3 अप्रैल) तथा
मोकोकचुंग ज़िले के चुचुयिमलांग में मोआत्‍सु (1-3 मई) को मनाये जाते हैं।


पर्यटन स्थल निम्न हैं-
  1. दीमापुर
  2. किफिरे
  3. कोहिमा
  4. लोंग्लेंग
  5. मोकोकचुंग
  6. मोन
  7. परें
  8. फेक
  9. तुएंसंग
  10. वोखा
  11. ज़ुन्हेबोटो

नागालैंड में 11 जिले हैं -
  • कैफाइर जिला
  • कोहिमा जिला
  • ज़ुन्हेबोटो जिला
  • दीमापुर जिला
  • ट्वेनसांग जिला
  • पेरेन जिला
  • फेक जिला
  • मोकोक्चुुन्ग जिला
  • मोन जिला
  • लॉन्गलेन्ग जिला
  • वोखा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages