आज का इतिहास 22 जून - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 22 जून

Share This
1360 हिजरी शम्सी को ईरान में इस्लामी क्रान्ति के संस्थापाक हज़रत इमाम ख़ुमैनी ने देश की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी द्वारा पारित किए गये उस प्रस्ताव की पुष्टि की जिसमें सांसदों ने अबुल हसन बनी सद्र की अयोग्यता पर बल दिया था। और उन्हें अपदस्थ कर दिया।

1633 ईसवी को इटली के खगोल शास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री गेलीलियो ने गिरजाघर अधिकारियों के समक्ष अपने विज्ञान संबंधी बयानों और विचारों को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने सन 1632 ईसवी को सौरमंडल के संबंध में बतलमयूस के विचारों को रदद करते हुए एक पुस्तक लिखी और उसमें इस तथ्य का उल्लेख किया कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर काटती है। 

1886 ईसवी को फ़्रांस के चित्रकार एडल्फ़ मोन्टीचेली का 62 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्हें बचपन से ही रंगों की दुनिया से लगाव हो गया। उनकी कई पेंटिग्स को विश्व ख्याति प्राप्त है इनमें कुछ के नामों का अनुवाद अधूरा घर, बूढ़ा किसान, आदि का नाम लिया जा सकता है। 22 जून सन 1940 ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी से फ़्रांस की निश्चित पराजय के बाद हिटलर की उपस्थिति में फ़्रांस के हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages