टू ड़े हिस्टोरी : अप्रैल माह - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

टू ड़े हिस्टोरी : अप्रैल माह

Share This
आज का इतिहास 30 April
1030 - को मुसलमान सेनापति महमूद ग़ज़नवी का देहान्त हुआ। उनका पूरा नाम अबुल क़ासिम महमूद था। वह 2 अक्तूबर वर्ष 971 को ग़ज़नी में जन्मे और वर्ष 998 में 27 वर्ष की आयु में अपने पिता सुल्तान नासीरूद्दीन सबुकतकीन के देहान्त के बाद ग़ज़नी के शासक बने। 

1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की!

1945 - को द्वतीय विश्व युद्ध, बर्लिन पर क़ब्ज़े के साथ ही समाप्त हो गया। इस दिन रूस की लाल सेना, बर्लिन में घुस गयी और जर्मनी की राजधानी पर उसका अधिकार हो गया। लाल सेना के बर्लिन से निकट होते ही हिटलर ने अपनी प्रेमिका के साथ आत्महत्या कर ली। 


1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने!



1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा!


2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त!

2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया!

2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया!

2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को "फाल्के आइकॉन" से सम्मानित किया गया!

1870 - दादा साहब फाल्के (प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक) का  जन्म!

आज का इतिहास 29 April

997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू!

 1236 -  भारत के बादशाह अलतमस का देहान्त हुआ। उनका पूरा नाम अबुल मुज़फ़्फ़र शमसुद्दीन अलतमस था। वह ग़ुलामान परिवार के संस्थापक क़ुतुबुद्दीन एबक के दामाद  और उनके उतराधिकारी थे। वह तुर्कमनिस्तान में अलबरी क़बीले के प्रमुख अहल ख़ान के पुत्र थे।

1682 - रूस में पीटर अग्रेट ने 10 वर्ष की आयु में शासन संभाला। वे रोमानोफ़ वंश के तीसरेज़ार शासक थयूडर के भाई थे। शासन संभालने के पश्चात उनकी बहन ने, जो शासन की उत्तराधिकारी थीं पीटर को मॉस्को के निकट एक गांव भेजकर स्वंय सत्ता हथिया ली। कुछ समय बाद पीटर ने विशाल सेना तैयार की  और अपनी बहन के मुकाबले में युद्ध के लिए डट गये।

1928 - तुर्की में अरबी लिपि के स्थान पर लैटिन लिपि को औपचारिकता दी गयी यह कदम तुर्की में इस्लामी संस्कृति का अंत और पश्चिमी मूल्यों को उसके स्थान पर रखने के परिप्रेक्ष्य में उठाया गया। यह कार्यवाही मुसतफ़ा कमाल नामक नेता ने, जो अतातुर्क के नाम से प्रसिद्ध हैं, सन 1923 में आरंभ की थी।

 1747 - फ़्रांस की 90 हज़ार की सेना ने हालैंड पर आक्रमण आरंभ किया। इस सेना ने बहुत तेज़ी से आगे बढ़ते हुए हालैंड में प्रवेश किया।


1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में घटक सेनाओं को एक और बड़ी पराजय का सामना हुआ। इटली में जर्मनी की रक्षा पंक्ति के टूट जाने के बाद संयुक्त संनाओं ने एक व्यापक आक्रमण करके इटली पर अधिकार कर लिया। इटली, जहॉ मसोलीनी का राज था, जर्मनी का घटक था।


1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर!





2007 - आस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता!

2010 - भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया! पहले पोत 'आईएनएस शिवालिक' को नौसेना में शामिल किया!

भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है! इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा!

आज का इतिहास 28 April

 1555 - जर्मनी के आग्सबर्ग नगर में इसी नाम का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पोप पाल चतुर्थ के नेतृत्व में कैथोलिक धर्मगुरूओं ने पहली बार प्रोटिस्टेन्ट ईसाइयों की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।

1965 - अमरीकी सरकार ने अपने नागरिकों की रक्षा के बहाने डोमिनिकन देश पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण से पूर्व डोमिनिकन की जनता ने तानाशाही रूप में शासन कर रहे सैनिकों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था।

1992 - अफ़ग़ानिस्तान के संघर्षकर्ता संगठनों ने पूर्व सोवियत संघ की सेना और काबुल में उसकी पिटठू सरकार से तेरह वर्षों के युद्ध के बाद विजय प्राप्त की। दस वर्षो तक अफ़ग़ानिस्तान का अतिग्रहण जारी रखने के बाद वर्ष 1989 में सोवियत संघ की सेना अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकलने पर विवश हुई। 

1999 - अमेरिका वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड व्दारा एक वर्ष के अन्दर मानव क्लोन बनाने की घोषणा!

2001 - पहला अन्तरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना!




2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम मैन प्राइज फार फिक्शन रखा गया!

2008 - भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा!

1992-विनायक कृष्ण गोकाक ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार  का  जन्म!


आज का इतिहास 27 April

1960 -  अफ़्रीक़ा का टोगो देश स्वतंत्र हुआ। सबसे पहले इस देश पर पुर्तगाल का साम्राज्य स्थापित हुआ। यह देश चूंकि समुद्र तट पर स्थित है इस लिए व्यापार के लिए उपयुक्त स्थान है योरोपीय इस देश में दासों का क्रय विक्रय करते थे इसी लिए इसे दासों का तट भी कहा जाता था।

1961 - अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरालियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।

1962 - मौलवी फ़ज़लुल हक़ का निधन हुआ। वह 26 अक्तूबर सन 1873 ईसवी को ज़िला पारसियाल के एक छोटे से गांव में जन्मे। उन्होंने अरबी और फ़ारसी की शिक्षा के अतिरिक्त सन 1895 ईसवी में क़ानून की डिग्री प्राप्त की और कोलकाता से वकालत शुरू की। सन 1912 ईसवी से उन्होंने अपना राजनैतिक जीवन आरंभ किया।

1992 - ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।

1993 - एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष  जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।

2005 -  टूलुज (फ़्रांस) में एयरबस  निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।

2008 - राजस्थान सरकार ने प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।



2010-यूनीक आइडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनिक आइडेंटिफिकेशन  नंबर को अब नया ब्रांड नाम आधार तथा नया लोगों में पेश किया ।

1920-मनीभाई देसाई ,प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी का जन्म!


आज का इतिहास 26 April

1630 - को विश्व का पहला समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ। लोज़ नामक इस समाचार पत्र ने विश्व में एक ऐसे उद्योग और पेशे को अस्तित्व प्रदान किया जो इस समय राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृति का एक महत्त्वपूर्ण भाग समझा जाता है। 


1933 - जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया। इस संगठन की स्थापना हिटलर के सेना कमान्डर हरमैन गोरयंग ने की थी गेशटापू का अर्थ सरकार की गुप्त पुलिस होता है। 

1954 - ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया। इस कांफ़्रेंस में एशिया, यूरोप और अमरीका के विदेशमंत्रियों ने सूदूर क्षेत्र के विषयों और घटनाओं के बारे में विचार विमर्श किया। 

 1964 - ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले। दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे। अंत में इन पर ब्रिटेन का अधिकार था दोनों की जनता के निरंतर विरोध और कड़े संघर्ष के पश्चात 1961 में तांगानीका और 1963 में ज़ंज़ीबार ब्रिटेन से स्वतंत्र हो गये।

2004 - ईराक के नए झंडे को मान्यता मिली।



2006 - भारत और उज्बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।



2010 - बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग गंगा केला के रूप में करने का फैसला किया।

1987 - नितिन बोस  का जन्म प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक छायाकार और लेखक।



  • चेरनोबिल दिवस


आज का इतिहास 25 April

1859 - स्वेज़ नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर वर्ष 1869 ईसवी को स्वेज़ नहर का उद्घाटन हुआ। स्वेज़ नहर की लंबाई 107 और कम से कम चौड़ाई 235 फ़ुट और अधिक से अधिक चौड़ाई 421 फ़ुट है जबकि नहर की तह में यह चौड़ाई कम से कम 151 फ़ुट और अधिक से अधिक 337 फ़ुट है। 

1945 - इटली ने फ़ासीवादी सेना के वर्चस्व से स्वतंत्रता पाई। इटली वर्ष 1940 ईसवी में नाज़ी जर्मनी के घटक के रूप में द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुआ किन्तु यूनान और उत्तरी अफ़्रीक़ा में इटली की फ़ासीवादी सेना की पराजय से इटली के एक भाग पर घटक सेना का क़ब्ज़ा हो गया। 

1960 - को अफ़ग़ानिस्तान के नरेश अमानुल्लाह ख़ान का देहान्त हुआ। 20 फ़रवरी वर्ष 1919 को जब उनके पिता की हत्या हो गयी तो उनके चाचा नसरूल्लाह ख़ान ने स्वयं को नरेश घोषित कर दिया किन्तु काबुल में अमानुल्लाह ख़ान का समर्थन आरंभ हो गया और फिर उनके नरेश बनने पर सभी सहमत हो गये और इस प्रकार वे अफ़ग़ानिस्तान के नरेश बन गये। 

 1971 - वियतनाम में अमरीका की सैनिक कार्रवाई के विरोध में लगभग 2 लाख अमरीकियों ने वाशिंगटन में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वियतनाम में अमरीका की अतिक्रमणकारी नीति के विरुद्ध अमरीकी जनता की सबसे कड़ी और व्यापक प्रतिक्रिया थी। 

• 2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35रनों का रिकार्ड बनाया।

• 2008 - बालीबुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।



• 2010- भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलिकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।

•  1904-चन्द्रबली पाण्डेय साहित्यकार का जन्म!

•  मलेरिय दिवस

आज का इतिहास 24 April

1271 - प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी। उस समय चीन मंगोलिया तुर्किस्तान और ईरान मंगोल सरदार चंगेज़ ख़ान के वंशजों के अधीन थे। 

1916 - आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध अंदोलन तेज़ किया।

1973 - सचिन तेंदुलकर (भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी) का जन्मदिन

1974 - को हिंदी भाषा के एक प्रमुख लेखक, कवि और निबंधकार रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ। वह 23 सितम्बर वर्ष 1908 को जन्मे थे बिहार प्रांत के बेगुसराय ज़िले का सिमरिया घाट उनकी जन्मस्थली है। भारत के राष्ट्र कवि दिनकर आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में पहचाने जाते हैं। 

1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस!


2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद!


2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार!


2006 - नेपाल में संसद बहाल!


2013 - 24 अप्रैल के दिन जब राना प्लाजा में कपड़ा मजदूर काम करने आए, उससे पहले ही अधिकारी और कारखाना मालिक जानते थे कि इमारत में दरारें पड़ी हैं! लेकिन फिर भी यहां चलने वाली कपड़ा फैक्ट्री और कई अन्य दुकानें पूरी तरह बंद नहीं की गई थी! उस दिन सुबह आए गरीब मजदूरों ने सोचा भी नहीं होगा कि आज का दिन उनके जीवन को पूरी तरह बदल कर रख देगा! 24 अप्रैल 2013 के दिन जब ढाका की राना प्लाजा इमारत ढही तो उसमें करीब 5000 लोग काम कर रहे थे! 2000 के करीब घायल हो गए और 1,138 मारे गए!





2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की!



आज का इतिहास 23 April

1564 -वैसे तो शेक्सपीयर के जन्म के बारे में जो वर्णन मौजूद है उसके मुताबिक उनका 26 अप्रैल 1564 के दिन बप्तिस्मा किया गया था! लेकिन ऐसी संभावना जताई जाती है कि उनका जन्म 23 अप्रैल 1564 को हुआ था और उनका निधन भी इसी तारीख को 1616 में हुआ!

1616 - ब्रिटेन के विश्व विख्यात लेखक और शायर विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ। उन्होंने अपना कला जीवन अभिनय से आरंभ किया और फिर ड्रामे भी लिखने लगे उन्होंने कुछ ही समय में इन दोनों क्षेत्रों में बहुत नाम कमा लिया। उनकी रचनाएं अधिकतर साहसिक कार्य और कमेडी पर आधारित थीं।

1858 - जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ मैक्स प्लैंग का जन्म हुआ। उन्होंने भौतिकशास्त्र के क्षेत्र में अपने कठिन प्रयासों और सफलताओं के बाद पुरस्कार जीता। वे जर्मनी के तानाशाह हिटलर के कटटर विरोधियों में थे। उन्होंने प्रतिबिंबन प्रकाश और उष्मा के बारे में गहन अध्ययन किया। और इन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किये। 

1990 - नामीबिया सं.रा. संघ का 160 वां सदस्य बना! 

1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ! 


2002 - पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता! 

2003 - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय! 

2008 -  क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी! इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया! 

अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की!

आज का इतिहास 22 April

1870 - रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म 22 अप्रैल 1870 को सिमबिर्स्क में हुआ था! लेनिन मार्क्सवाद से प्रेरित थे और इसी के आधार पर उन्होंने रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की! 1917 में उनके नेतृत्व में रूसी क्रांति ने सिर उठाया! इसके कारण 1922 में सोवियत संघ की स्थापना हुई!

1895 - क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया। १९वीं शताब्दी के दूसरे पचास वर्षों के दौरान क्यूबा वासियों का स्वतंत्रता के लिए यह तीसरा प्रयास था। 

1904 - अमरीका के भौतिक शास्त्री और परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपेन हाइमर का जन्म हुआ। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध से पहले अणु को तोड़ कर उसके भीतर की अपार शक्ति को स्वतंत्र करने के बारे में गहन अध्ययन किया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्हें अमरीका के युद्ध मंत्रालय के अनुसंधान केंद्र का प्रमुख बना दिया गया। और उनके निरीक्षण में पहले तीन परमाणु बम बनाए गये। 

1914 - बी. आर. चोपड़ा (फ़िल्म निर्माता-निर्देशक) का जन्मदिन


1916 - कानन देवी (भारतीय अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता) का जन्मदिन


1952 - कमला प्रसाद बिसेसर (भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री) का जन्मदिन






1961 - अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या का दी।


अलजीरिया में फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद के विरोध में निरंतर संघर्ष को देखते हुए फ़्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल डोगाल ने अलजीरिया को स्वायतता देने पर सहमति व्यक्त की।

2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, 3000 लोग हताहत!



2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ!




2010 - दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी! 


आज का इतिहास 21 April

 829 - ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला। इससे पहले तक ब्रिटन में कई राजाओं का राज था और यह देश कई भागों में विभाजित था। एगबर्ट कि जो दक्षिणी क्षेत्र के शासक थे उन्होंने अन्य क्षेत्रीय राजाओं से युद्ध करके उन्हे अपने अधीन कर लिया और वर्ष 829 में ब्रिटेन के पहले नरेश के रूप में सिंहासन पर बैठे। उनसे आरंभ होने वाली शासन श्रंखला वर्ष 1016 तक चली।





753 - ई.पू. - इस दिन को रोमुलस द्वारा रोम की स्थापना की तिथि माना जाता है। एक कथा के अनुसार इस दिन रोमुलस ने एक हल के ज़रिये पेलेटिन हिल के आसपास नये शहर की सिमा अंकित की थी।

1828 - फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ। उन्होंने कला साहित्य और ऐतिहासिक घटनाओं को जाति स्थान और समय के आधार पर वर्णित किया। 

1938 - भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात कवि एवं विचारक अल्लामा इक़बाल का निधान हुआ। वे वर्ष 1877 में पंजाब के लाहौर नगर में जन्मे। एम ए कर लेने के बाद वह उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी और ब्रिटेन गए। 

2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया!

2002 - एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला!

2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की!

___________________________________________________________

आज का इतिहास 20 April

1770 - में इसी दिन जेम्स कुक ने न्यू साउथ वेल्स (दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया) की खोज की थी और तभी से यूरोपीय लोगों ने इस नए महाद्वीप में बसना शुरू कर दिया था।

1902 - में इसी दिन मेरी और प्येर क्यूरी ने शुद्ध रेडियम की खोज की थी। इस खोज के बाद ही परमाणु ऊर्जा का युग शुरू हो गया। रेडियम और पोलोनियम की खोज के लिए क्यूरी दम्पती को नोबेल पुरस्कार  दिया गया।




1910 - में इसी दिन हैली धूमकेतु या हैली पुच्छलतारा पृथ्वी के बेहद पास आ गया था।

1972 - ममता कुलकर्णी - भारतीय अभिनेत्री  का जन्म हुआ।

1999 - में इसी दिन ’कालम्बिन’ नामक अमरीकी स्कूल में सामूहिक हत्याएँ की गई थीं। एरिक हैरिस और डॉयलैन क्लीबोल्ड नामक दो छात्रों ने पूर्व योजना बनाकर स्कूल के दूसरे छात्रों और कर्मचारियों पर रायफ़लों और देसी बमों से हमला किया था। इस हमले में 37 व्यक्ति घायल हो गए थे, जिनमें से 13 की बाद में मृत्यु हो गई।  बाद में हमलावरों ने ख़ुद को भी गोली मार ली थी।

2001 - में इसी दिन चीन में आधिकारिक तौर पर  समलैंगिकता को मानसिक बीमारियों की सूची से हटा दिया गया।


2010 - मैक्सिकों की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के नियंत्रण वाली ऑयल जेटी, Deepwater Horizon में भीषण विस्फोट हुआ।  इस भीषण विस्फोट के कारण यह जेटी डूब गई और 11 लोग मारे गए।  इस दुर्घटना के कारण मैक्सिको खाड़ी में तेल का रिसाव होने लगा। 


आज का इतिहास 19, APR


1451- बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1707 - फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ। उन्होंने अपना अधिकांश समय ज्ञान संबंधी गतिविधियों में बिताया। और भौतिक शास्त्र के विषय में 24 प्रतियों पर आधारित एक पुस्तक लिखी। इस पुस्तक में धर्ती वनस्पतियों पशुओं और पत्थरों के इतिहास को बड़े सादे अंदाज़ में लिखा गया है। 

1775- अमेरिकी क्रांति की शुरुआत ।



1807 - मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई। ब्रिटन ने जो उस समय अपने उपनिवेशों में विस्तार के लिए प्रयास रत था मिस्र पर अधिकार करके उसमानी शासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया क्योंकि मिस्र उस समय उसमानी शासन के अधीन था। 

1852- कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1882- प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।

1910- हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आँखों से देखा गया।

1970 - ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ। 13 अक्तूबर सन 1900 को लाहौर में उनका जन्म हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा ग्वर्नमेंट कालेज लाहौर से पूरी की। उर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकारों व ड्रामा लेखकों में उनकी गणना होती है। वर्ष 1922 में उन्होंने प्रसिद्ध नाटक अनारकली लिखा जिसे उर्दू साहित्य के उत्कृष्ट ड्रामों में गिना जाता है।

1975- तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट लांच किया गया।

1989- अफ्रीकी देश सिएरा लियोन का गणतंत्र दिवस घोषित हुआ।


आज का इतिहास 18 April

1923 - यांकी स्टेडियम ब्रोंक्स में खुल गया।
 1955 - एशियायी और अफ़्रीक़ी राष्ट्रों का पहला सम्मेलन इंडोनेशिया के बान्दोंग नगर में हुआ यह सम्मेलन इसी नाम से जाना जाता है। इस सम्मेलन में २९ एशियायी और अफ़्रीकी देशों ने भाग लिया जो पश्चिमी और पूर्वी दो बड़ी शक्तियों के मुक़ाबले में तीसरी दुनिया के देशों का संघ बनाना चाहते थे। 





1980 - ज़िम्बाब्वे को स्वतंत्रता मिली। यह देश 19वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में ब्रिटेन का उपनिवेश बन गया और गोर अल्पसांख्यकों का इस देश पर राज हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध और ब्रिटेन के कमज़ोर हो जाने के पश्चात ज़िम्बाब्वे में जनता ने साम्राज्यवादी शासकों के विरुद्ध विरोध और संघर्ष तेज़ कर दिया तथा बहुत सारे सशस्त्र गुट सक्रिय हो गये। 


1982 को ट्यूनीशिया में 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स' द्वारा पहला 'विश्व विरासत दिवस मनाया गया था। एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 1968 ई. में विश्व प्रसिद्ध इमारतों और प्राकृतिक स्थलों की रक्षा के लिए एक प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र के सामने 1972 ई. में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान रखा गया, जहाँ ये प्रस्ताव पारित हुआ। विश्व विरासत दिवस प्रत्येक वर्ष '18 अप्रैल' को मनाया जाता है। 


1996 - ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बम्बारी की जहॉ सैकड़ों असैनिकों ने शरण ले रखी थी। इस पाश्विक कार्रवाई में ज़ायोनी सैनिकों ने लगभग 110 लेबनानी असैनिकों को मार दिया और भारी संख्या में लोग घायल भी हुए।

आज का इतिहास 17 April


1524 - जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।

1875 - सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया।


1915 - पहली बार विश्व में घुटन पैदा करने वाली गैस का प्रयोग किया गया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमानवीय कार्यवाही करते हुए जर्मनी ने ब्रिटिश और फ़्रांसीसी सैनिकों के विरुद्ध इस गैस का प्रयोग किया जिसमें संयुक्त सेना के बहुत से सैनिक मारे गये।





1915 - विश्व में पहली बार घातक गैस का प्रयोग युद्ध में हुआ। यह अमानवीय कार्रवाई प्रथम विश्व युद्ध में हुई।


1946 - सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।

1946 - सीरिया को अतिग्रहणकारी सेना से मुक्ति मिली। और यह देश स्वतंत्र हो गया। अतीत में सीरिया और इसके आस पास के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर शाम कहा जाता था।


1950 - पाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित हुआ। इस दिन गवर्नर जनरल ख़्वाजा नाज़िमुद्दीन ने कराची के फ़्रेयर हाल में पाकिस्तान के इस पहले राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया।


1953 - कम्बोडिया को फ़्रांस से स्वतंत्रता मिली। कम्बोडिया पर 15वीं शताब्दी से विदेशी हस्तक्षेप आरंभ हुए। 19वीं शताब्दी के मध्य में कम्बोडिया के नरेश ने पड़ोसी देशों के आक्रमणों का मुकाबला करने के लिए फ़्रांस से सहायता चाही और फ़्रांस ने सन 1863 से इस देश को अपने अधीन कर लिया और यह स्थिति 1953 तक जारी रही।


 1975 - भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन। 

1983- भारत ने एसएलवी-3 राकेट का प्रक्षेपण किया।


2004 - ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के नेता और प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी नेता डाक्टर अब्दुल अज़ीज़ रन्तीसी की कार पर राकेट से आक्रमण करके उनको शहीद कर दिया।


आज का इतिहास 16, APR,




1844 - फ़्रांस के लेखक और कवि ऐनाटल फ्रैंकस का पेरिस में जन्म हुआ। उन्हें आरंभ से ही शायरी और सहित्य से लगाव पैदा हो गया। 

1853- भारतीय रेलवे का शुभारंभ हुआ। पहली ट्रेन बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन और ठाणे के बीच चली। एशिया महाद्वीप में पहली बार रेलगाड़ी चली। सन 1843 ईसवी में ब्रिटेन के एक दक्ष इन्जीनीयर जी टी क्लार्क को भारत में रेलवे के आरंभ हेतु मूलभूत कार्य करने के लिए मुंबई भेजा गया किन्तु उनकी तैयार की गयी योजना को भारतीय सेना की एक समिति ने रद्द कर दिया। 

1889 - लंदन के निकट एक स्थान पर विश्व विख्यात कमेडी अभिनेता चार्लज़ का जन्म हुआ। वे चार्ली चैपलिन के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। बचपन में उन्होंने ड्रामे में काम किया और धीरे धीरे ख्याति की सारी सीमाएं पार करते चले गये। चैपलिन जवानी में अमरीका चले गये और 1915 से फ़िल्मों का लेखन और निर्दोशन आरंभ कर दिया। समाज के वंचित और दरिद्र वर्ग की सहानुभूति पर आधारित और आलोचक फ़िल्में बनाने के कारण चैपलिन को अमरीकी सरकार के क्रोध का सामना करना पड़ा सन 1952 ईसवी में अमरीकी सरकार ने उन्हें देशनिकाला देने का आदेश जारी कर दिया।


1922- इटली में रूस और जर्मनी के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर हुए। 

1945- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग में घुसीं।
 
1980- अमेरिका ने नवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

 1988 - ख़लीलुल वज़ीर नामक विख्यात फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता की ज़ायोनी शासन के लोगों ने टयूनिशिया में हत्या कर दी। वे बड़े ही देशभक्त फ़िलिस्तीनी थे। 

1997 - मक्के से दस किलोमीटर दूर मेना में एक गैस सेलेन्डर फटने से भीषण आग लग गयी जिसके परिणाम स्वरूप 343 हाजी शहीद और 1290 घायल हुए।


आज का इतिहास 15, APR,

1469- सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ।

 1689- फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।



1707 - स्वीटज़रलैंड के खगोल शास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशस्त्री लयूनार्ड ओलेर का जन्म हुआ। उन्होंने युवावस्था में अपनी गणित की क्षमताओ का प्रदर्शन किया और ख्याति के शिखर पर पहुंच गये। उन्होंने इस विषय का व्यापक अध्ययन किया और कई नये नियम बनाए। 

1927- स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए

 1948- हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।

 1966- चित्रकार नंदलाल बोस का निधन । 

1986 - अमरीका ने लीबिया के त्रिपोली और बिनग़ाज़ी नगरों पर आक्रमण किया इस आक्रमण का कारण अमरीका ने यह बताया था कि जर्मनी में एक रेस्टोरेंट में होने वाले विस्फ़ोट में लीबिया का हाथ था जिसमें तीन अमरीकी सैनिक मारे गये थे। अमरीका के इस आक्रमण में बहुत से आम नागरिक मारे गये।

1992 - संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर वायु और हथियार प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया और इस देश से बाहर इस देश की सारी सम्पत्ति को जब्त कर लिया। यह प्रतिबंध सुरक्षा परिषद ने अमरीका और ब्रिटेन के दबाव में आकर लीबिया पर लगाया जो कि आरोप लगा रहे थे कि स्कॉटलैंड के लॉकर्बी में सन 1988 में होने वाली अमरीकी विमान दुर्घटना में लीबिया का हाथ था जिसमें 272 यात्री मारे गये थे।

आज का इतिहास 14 April

1891 - भीमराव अंबेडकरका जन्म भारतीय विधिवेत्ता और राजनीतिज्ञ। 




1865 - अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या हुई। वह 12 फ़रवरी वर्ष 1809 ईसवी को जन्मे थे। वर्ष 1846 ईसवी में वह अमरीकी कांग्रेस के सदस्य चुने गये। रिपब्लिकन पार्टी ने 1860 ईसवी में उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित किया और इस प्राकार वह अमरीका के राष्ट्रपति बने।

1912 - प्रसिद्ध समुद्री जहाज़ टाइटैनिक समुद्र में डूब गया। टाइटैनिक ब्रिटिश जहाज़रानी कंपनी व्हाइट स्टार लाइन का जहाज़ था उसका भार 46,328 टन था जबकी उसकी लंबाई 5,882 फिट थी। यह अपने काल का सबसे बड़ा समुद्री जहाज़ था। इसके बारे में दावा किया गया था कि यह कभी डूब नहीं सकता।

1919 - ऑस्ट्रिया के साशक को देश निकाला देकर स्वीटजरलैंड भेज दिया गया!


2002 - वेनज़ुएला के राष्ट्रपि ह्यूगो चावेज़ अपने विरुद्ध एक विद्रोह की विफलता के बाद पुनः सत्ता में पहुंचे। ह्यूगो चावेज़ वर्ष 1999 में वेनज़ुला के राष्ट्रपति चुने गये। उन्होंने ग़रीब और मध्य वर्ग के लोगों के लिए बहुत सुधार कार्य किए। उन्होंने वेनज़ुएला से तेल निकालने वाली अमरीकी कंपनी की निगरानी और नियंत्रण के लिए भी कार्यवाही की।



आज का इतिहास 13 अप्रैल

1919 - भारत में जलियां वाला बाग की रक्तरंजित घटना हुई। 1919 में ब्रिटेन की साम्राज्यवादी सरकार ने भारत में विद्रोह और जनान्दोलन को रोकने के लिए एक कानून पारित किया जिसके अनुसार पुलिस को इस बात का अधिकार दे दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को संदेह हो जाने पर बिना किसी वारेंट के गिरफ़तार कर ले और अनिश्चित काल तक जेल में रखे। इस कानून से भारतवासियों में आक्रोष फैल गया और आज के दिन 5 हज़ार से अधिक निहत्थे भारतीय अमृतसर के जलियान वाला बाग में एकत्रित हुए और उन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए शांत प्रदर्शन किया। जनरल डायर नामक ब्रिटिश अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसायीं। जिससे 12 सौ लोग मौत की नींद सो गये और 4 हज़ार लोग बुरी तरह घायल हो गये ब्रिटिश अधिकारी ने घायलों के उपचार की अनुमति नहीं दी इस घटना के बाद भारत में स्वतंत्रता आंदोलन और भी तेज़ हुआ और अंतत: एक दिन वो आया जब ब्रिटेन को भारत छोड़ना पड़ा।



1922- मैसाचुसेट्स में सभी सरकारी कार्यालय महिलाओं के लिए खोल दिए गए!

1924 - ग्रीक में हुए जनमत संग्रह में युनानी गणतंत्र की स्थापना को मंजूरी दी गई। ग्रीक में एईके की स्थापना हुई।


1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया। द्वितयि विश्व युद्ध से पहले तक ऑस्ट्रिया एक स्वतंत्र देश था किंतु युद्ध आरंभ होने के कुछ ही समय पश्चात हिटलर ने इस देश पर अधिकार करके इसे जर्मनी का भाग घोषित कर दिया और ऑस्ट्रिया की सेना भी जर्मनी की ओर से युद्ध में शामिल हो गयी। युद्ध में जर्मनी के पीछे हटने और ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना के अधिकार के पश्चात यह देश पांच भागों में बॅंट गया और हर भाग संयुक्त देशों में से किसी एक के हाथ में चला गया 

 1966 - इराक़ के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुस्सलाम आरिफ़ की एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। वे सन 1958 ईसवी में इराक़ में राजशाही शासन व्यवस्था को गिराने में अब्दुल करीम कासिम के निकट सहयोगी रहे।
आरिफ़ मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति जमाल अब्दुन्नासिर की तरह मिस्र और इराक़ को एक देश बनाए जाने के समर्थक थे। अब्दुल करीम कासिम के शासन काल में वे एक बार सरकार का विरोध करने के दोष में गिरफ़तार हुए और उन्हें मृत्युदंड सुना दिया गया किंतु कासिम ने उन्हें क्षमा कर दिया

 1975  - लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया। 

2010- दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।


आज का इतिहास 12 अप्रैल

ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के 'सिडॉन रॉक' को यहां हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में 'श्रेष्ठ पहली पुस्तक' का अवार्ड मिला।


1621- गुरु तेग बहादुर का जन्म।





1801- विलियम क्रे कलकत्ता (अब कोलकाता)के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा के प्रोफेसर नियुक्त।


 1867 - जापान के प्रसिद्ध सुधारवादी नरेश मोत्सो हीटो सिंहासन पर बैठे। उन्होंने ऐसे समय में सत्ता संभाली कि जापान विभिन्न क्षेत्रों में कठिनाइयों से जूझ रहा था। इसी लिए सत्ता संभालने के एक वर्ष बाद मोत्सो हीटो ने सामाजिक क्रान्ति की योजना बनाई और जापान में सुधार के कार्य आरंभ कर दिए। उन्होंने क्योटो के बजाए टोकियो को राजधानी बनाया और देश के लिए नये संविधान की रचना की।


1917- प्रथम विश्व युद्ध में कनाडा की सेना ने जर्मनी से विमी रिज सफलतापूर्वक छीना।


1928- जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी। 




1932 - स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ। स्पेन के नरेश अलफांस 13वें के अत्याचारों को देखते हुए इस देश के प्रजातंत्र के समर्थकों ने विद्ररोह आरंभ कर दिया और नरेश को त्यागपत्र देने पर विवश कर दिया। जिसके बाद इस देश में प्रजातंत्र स्थापित हुआ किंतु यह स्थायी न रह सका।

1961 -मनुष्य पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचा और उसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। रुस के अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरियन ने आज के दिन वास्टोक अंतरिक्ष यान से 89 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाया।

आज का इतिहास 11 अप्रैल


1859 - फ़्रांस के रसायनशास्त्री फ़्रेडनेन्ड कैरे ने उष्मा पैदा करने वाली मशीन बनाई। यह मशीन एमोनिक गैस से उष्मा पैदा करती थी। 


1919 - मेक्सिको के विख्यात क्रान्तिकारी एमीलियानो ज़ेपेटा की एक षड़यंत्र द्वारा हत्या कर दी गयी। मैक्सिको के रेड इंडियन्स। ज़ेपेटा को कल्याणदाता और समाज सुधारक मानते थे





1923- कैंडेर्स्टेग अंतर्राष्ट्रीय स्काउट केन्द्र अस्तित्व में आया।


1974 - पाकिस्तान रेडियो के प्रसिद्ध उद्घोषक रफ़ी पीर का देहान्त हुआ। वह 21 मार्च सन 1900 ईसवी को जन्मे थे। उन्होंने लाहौर से मैट्रिक किया फिर लाहौर के गवरमेंट कालेज में पढ़ने लगे। असहयोग आंदोलन, ख़िलाफ़त आंदोलन और जलियां वाला बाग जनसंहार के कारण उन्होंने कालेज छोड़ दिया और राजनीति में कूद पड़े।


1985 - अलबानिया के पूर्व राष्ट्रपति अनवर खोजा का निधन हुआ। 1939 में इटली द्वारा अलबानिया के अतिग्रहण के बाद उन्होंने वामपंथी छापामारों का नेतृत्व संभाल लिया। 1992 में अलबानिया ने योरोप के अंतिम देश के रुप में कम्यूनिस्ट शासन व्यवस्था को हटा दिया और इस देश में प्रजांतत्र स्थापित हो गया।

आज का इतिहास 10 अप्रैल

1872 - पहली आर्बर दिवस नेब्रास्का में मनाया जाता है।

1925 - एफ स्कॉट फिजराल्ड़ द्वारा ग्रेट पहले चार्ल्स पेस्ट्री के संस द्वारा, न्यूयॉर्क सिटी में प्रकाशित हुआ है।


1941 - द्वितीय विश्व युद्ध: यूरोप में एक्सिस शक्तियां सत्ता में पूर्व Pavelić के Ustaše फासीवादी विद्रोहियों के साथ व्यस्त यूगोस्लाविया से क्रोएशिया के स्वतंत्र राज्य की स्थापना।


 1946 - लेबनान से फ़्रांसीसी सेना की अंतिम टुकड़ी भी वापस चली गयी। प्रथम विश्व युद्ध और उसमानी शासन के बिखर जाने के बाद फ़्रांस ने लेबनान और सीरिया पर अधिकार कर लिया था किंतु जब द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ़्रांस पर अधिकार कर लिया तो लेबनान पर जर्मनी के पिटठू फ़्रांसीसी अधिकारियों का शासन समाप्त हो गया। 





1953 - वार्नर ब्रदर्स मोम के घर हकदार एक प्रमुख अमेरिकी स्टूडियो से पहले 3 डी फिल्म प्रीमियर।


1957 - स्वेज नहर तीन महीने के लिए बंद किया, बाद शिपिंग के लिए फिर से खोल दी।


1972 - वियतनाम युद्ध: नवंबर 1967 के बाद से पहली बार के लिए, अमेरिकी बी -52 बमवर्षक कथित तौर पर उत्तरी वियतनाम पर बमबारी।



 1994 - नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसनिया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।

1998 - उत्तरी आयरलैंड की राजनैतिक पार्टियों ने लगभग तीस वर्ष की हिंसा के पश्चात बहु प्रतीक्षित शाति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


आज का इतिहास 09, APR,


1626 ईसवी को ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनके जीवन को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। पहले भाग में वह ब्रिटिश सांसद बने और इस संबंध में उन्होंने प्रगति की। वर्ष 1621 ईसवी में उनपर घूस लेने का आरोप लगा  और उनको भारी जुर्माना अदा करना पड़ा और सांसद की उनकी योग्यता को रद्द कर दिया गया।



1669 - मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

1778 - ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफरे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया। 

1833 ईसवी को स्वीडन के महान रसायनशास्त्री, डाइनामाइट के आविष्कारक और नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अलफ़्रेड नोबेल स्टाकहोम के निकट जन्मे।

 1879 - रुस की क्रान्ति के नेता लियून ट्रोटेस्की का जन्म हुआ। उन्हें क्रान्तिकारी गतिविधियों के चलते दो बार देश निकाला देकर साइबेरिया भेजा गया और वे दोनों ही बार वहॉ से फ़रार होने में सफल हो गये। 1917 में रुस की क्रान्ति की सफलता के पश्चात ट्रोटेस्की स्वदेश लौटे और विदेश मामलों के आयुक्त निर्धारित कर दिए गये।

1953 - वार्नर ब्रदर्स ने हाउस ऑफ वैक्स शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित किया।

 1955 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 

1956 - भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच कच्छ के रण में लड़ाई छिड़ी।

1988 - अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।

 1989 - एशिया की पहली पूरी तरह से भूमिगत संजय पनबिजली परियोजना शुरू की गयी। 

1991 ईसवी को पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की। रुस के ज़ार शासक ने 18वीं शताब्दी के अंत में जॉर्जिया में अपना प्रभाव बढ़ाया और 19वीं ईसवी शताबदी तक इस देश पर पूर्ण रुप से अधिकार कर लिया। 1917 में सोवियत संघ की क्रान्ति के पश्चात जॉर्जिया कुछ समय के लिए स्वतंत्र हो गया था 

2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भाग लेने की छूट मिली। 

2004 - पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायलय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा। 


2008 - नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
 
2013 - फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी। 


आज का इतिहास 08, APR,




1359 - इराक़ी तानाशाह सद्दाम के पिट्ठुओं ने महान दर्शनशास्त्री और प्रसिद्ध धर्मगुरू आयतुल्लाह सैयद मुहम्मद बाक़िरूस्सद्र और उनकी बहन बिन्तुल हुदा को जेल में यातनाएं देने के बाद शहीद कर दिया। आयतुल्लाह सैयद मुहम्मद बाक़िरूस्सद्र सन 1313 हिजरी शम्सी में इराक़ के नगर काज़मैन में एक निर्धन परिवार में जन्मे। उन्होंने आरंभिक धार्मिक शिक्षा अपने नगर में ही प्राप्त की और उसके बाद वे उच्च धार्मिक शिक्षा की प्राप्ति के लिए नजफ़ चले गये। अभी वे बीस वर्ष के भी नहीं हुए थे कि मुजतहिद बन गये। उन्होंने केवल 22 वर्ष की अल्पायु में अपनी पहली पुस्तक " ग़ायतुल फ़िक्र की इल्मे उसूलिल फ़िक़ह"  लिखी। 



1801 - रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत ।

1857- 1857 विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई ।

1873 - विश्व के एक बहुत बड़े चित्रकार और अब्स्ट्रैक्ट आर्ट के आविष्कारक पेबलो पिकासो का निधन हुआ। वह 25 अक्तूबर वर्ष 1881 ईसवी को दक्षिणी स्पेन के नगर मालागा में जन्मे। उनके पिता भी एक चित्रकार थे। इसीलिए उन्होंने बहुत ही कम आयु में ड्राइंग बनाना आरंभ किया। उनकी सूझबूझ और दूरदर्शिता असमान्य थी। वर्ष 1936 ईसवी में स्पेन में गृहयुद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध ने पिकासो को बहुत प्रभावित किया और उन्होंने गोरनीका जैसी प्रसिद्ध पेंटिंग्स बनाई।

 1894- प्रसिद्व बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता 'अब कोलकाता में निधन ।

 1929- भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके ।

1961- ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत ।

1962 - फ़्रांस के प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक लुई मैसीनियन का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1883 ईसवी में जन्में और साहित्य में डॉक्ट्रेट की डिगरी प्राप्त की। वे विश्व के कई देशों के भूगोल संबंधी संस्थाओं के सदस्य रहे।

 2013- सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत और 50 हजार लोग विस्थापित ।


आज का इतिहास 07, APR, 2015,




07 April विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 से हुई।















1920- प्रसिद्ध सितारवादक रविशंकर वाराणसी में जन्म ।

1921- क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने ।

1934- महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन छोड़ा । 




1937 ईसवी को अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया।  इस आक्रमण में इटली के दस हज़ार सैनिकों ने भाग लिया जिनका समर्थन 400 विमान कर रहे थे।

1946- सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की ।

1947 को अमरीका के एक विद्वान एवं अविष्कारक हेनरी फ़ोर्ड का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।  हेनरी फ़ोर्ड का जन्म अमरीका में एक अति निर्धन परिवार में हुआ था।  फ़ोर्ड को बचपन में घड़ी बनाने में रूचि हुई किंतु युवाअवस्था में उन्होंने मकैनिक का काम आरंभ किया।  

 1948- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया ।
6 April  आज का इतिहास

1764 - को ऊर्दू भाषा के विख्यात शायर सिराज औरंगाबादी का निधन हुआ। वह 1715 ईसवी में दकन में जन्मे थे। सिराज, वली दकनी के समकालिक थे और ऊर्दू भाषा के इस प्रसिद्ध साहित्यकार के बाद उनका ही नाम आता है। बारह वर्ष की आयु में उन्होंने घर बार छोड़ दिया। संसार से विरक्ततता उनकी शायरी में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। यह भी कहा जाता है कि वली दकनी से मीर और सौदा तक के काल में सिराज जैसा कोई बड़ा शायर नहीं गुज़रा है।
1896 - ईसवी को नये चरण के पहले ओलंपिक खेलों के मुक़ाबले आरंभ हुए। इन मुक़ाबलों में 13 देशों के 311 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें कोई महिला खिलाड़ी नहीं थी। यह मुक़ाबले यूनान की राजधानी एथेन्ज़ में आयोजित हुए और इन में नौ खेलों के खिलाड़ियों का आपस में मुक़ाबला हुआ था। 18 पदकों के साथ अमरीका पहले नये ओलंपिक खेलों में सबसे आगे रहा। ओलंपिक खेलों का आरंभ 776 ईसा पूर्व यूनान के प्राचीन नगर ओलंपिया से हुआ था और शताब्दियों तक ओलंपिक्स होते रहे। किन्तु वर्ष393 ईसवी में रोम नरेश थ्यूडूसेस ने इन मुक़ाबलों को समाप्त कर दिया। उन्नीसवी शताब्दी में जब प्राचीन नगर ओलंपिया के अवशेष मिले तो फ़्रांस के एक नागरिक पेरी पेरून डी को ब्रिटेन ने ओलंपिक खेलों को पुनः आरंभ करने का सुझाव दिया इसलिए उन्नीसवी शताब्दी के अंत में नये ओलंपिक का आरंभ हुआ।

1917- प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
 1919- रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ़ गांधी जी ने राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल का आह्वान किया।
 1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हवाई हमले किए।
 1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।1985 - ईसवी को एक सैन्य विद्रोह के परिणाम में सूडान के राष्ट्रपति जाफ़री नुमैरी की सरकार का तख़्ता उलट दिया गया और सत्ता पर जनरल सोबारूज़्ज़हब का नियंत्रण हो गया। उल्लेखनीय है कि नुमैरी भी सन 1969 में एक सैन्य विद्रोह द्वारा सत्ता में पहुंचे थे और सोलह वर्षों तक अपनी अत्याचारी सरकार के दौरान अमरीका के साथ उन्होंने गहरे संबंध बनाए।
1994 - को रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ। होटो के लड़ाकों ने तीन महीनों के दौरान टोटसी क़बीले के आठ लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया और इस क़बीले के बीस लाख से अधिक लोग पलायन पर विवश हो गये। 

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

5 April आज का इतिहास


1585 - ईसवी को हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था। इस जनसंहार का आदेश स्पेन के तत्कालीन नरेश फ़िलिप द्वितीय ने जारी किया था। स्पेन ने हॉलैंड पर अधिकार जमाने के लिए इस देश में व्यापक स्तर पर रक्तपात किया जिसका सबसे स्पष्ट और भयानक उदाहरण हारलम जनसंहार है।
1930- महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए डांडी पहुंचे । 
1940- महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन । 
1949- भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना ।
1956 ईसवी को पश्चिमी फ़िलिस्तीन के गज़्ज़ा क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन की भयानक गोलीबारी समाप्त हुई। ज़ायोनी सैनिकों ने 4 अप्रैल से गज़्ज़ा नगर में बूढ़ों बच्चों और महिलाओं पर भी कोई दया नहीं की और बड़ी ही बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए ५६ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ज़ायोनी सेनाएं लगातार दो दिनों तक इस नगर पर गोले बरसाती रही थीं। 

1964-नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
 1979- मुंबई में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरूआत ।
 1991- अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस  का प्रक्षेपण ।

----------------------------------------------------------------------------------------------------------

4 April आज का इतिहास




1908 - ईसवी को अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे काले अमरीकी व्यक्ति थे। उन्होंने कड़े परिश्रम और कठिनाइयों के साथ 30 वर्ष बिताए और तीस वर्ष की आयु में लिखना आरंभ किया। उन्होंने अपनी पुस्तकों में काले लोगों की कठिनाइयों से भरे जीवन के बहुत से पहलुओं पर प्रकाश डाला है।


1949 - ईसवी को उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नैटो की स्थापना हुई। इस संधि में ब्रसेल्ज़ संधि के सदस्य बेल्जियम फ़्रांस लग्ज़म्बर्ग हॉलैंड ब्रिटेन और इसी प्रकार कैनेडा डेनमार्क इटली आइसलैंड नार्वे पुर्तगाल और अमरीका शामिल हुए।

1960 - को अफ़्रीक़ी देश सेनेगाल ने स्वतंत्रता प्राप्त की। पंद्रहवी शताब्दी से इस देश पर पुर्तगाली साम्राज्य का वर्चस्व रहा। सत्तरहवीं शताब्दी से फ़्रांसीसियों ने भी इस के भंडारों की लूटमार आरंभ कर दी। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान फ़्रांस के कमज़ोर होने के कारण फ़्रांस के अन्य उपनिवेशों की भांति सेनेगाल की स्वतंत्रता और स्वाधीनता का मार्ग प्रशस्त हुआ और अंतत: 1960 में सेनीगाल को पूर्ण रूप से स्वतंत्र प्राप्त हुई।

------------------------------------------------------------------------------------------------------------

3 April आज का 
#इतिहास

1903- समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी
#कमलादेवीचट्टोपाध्याय का में जन्म।


1922- स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।


1933 - विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के उपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी।

1941 - को ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध #इराक़ के राष्ट्रवादियों ने अपने संघर्ष के दौरान जिसका नेतृत्व ब्रिटेन विरोधी धड़े के नेता रशीद आली गीलानी कर रहे थे, #बग़दाद पर नियंत्रण कर लिया। गीलानी को जर्मनी का समर्थन प्राप्त था किंतु समय पर जर्मनी की सहायता न पहुंच पाने के कारण , ब्रिटिश सैनिकों ने उनके समर्थकों का दमन कर दिया जिसके बाद इराक़ की सरकार घटक देशों के साथ जुड़ गई और द्वितीय विश्व युद्ध में उसने विपक्षी गठजोड़ के विरुद्ध की घोषणा कर दी।

1949- 
#अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी 
#अटलांटिकसंधि पर हस्ताक्षर किए।


1984- स्कवायड्रन लीडर राकेश शर्मा रुस के अंतरिक्ष यान सोयूज टी 11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने ।


1987- प्रसिद्ध 
#साहित्यकार एस .एच .वात्स्यायन अज्ञेय का नयी दिल्ली में निधन।


1999- भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण किया।

2002 - ज़ायोनी सैनिकों ने पश्चिमी तट में स्थित 

#फ़िलिस्तीनी नगर जेनीन पर आक्रमण किया। यह आक्रमण फ़िलिस्तीनी बस्तियों पर ज़ायोनी सैनिकों के आक्रमण की एक कड़ी थी, जिसको इस्राईल ने फ़िलिस्तीनियों के इन्तेफ़ाज़ा आंदोलन को कुचलने के लिए इससे कई सप्ताह पूर्व आरंभ किया था। 15 हज़ार की आबादी वाले नगर पर आक्रमण में 10 हज़ार सैनिकों की सहायता लगभग 200 टैंक और दसियों हेलीकाप्टरों ने की। इस्राईल ने ज़मीनी और हवाई दोनों मार्गों से जेनीन कैंप पर आक्रमण किया ज़ायोनी अत्याचारियों ने नगर की बिजली और पानी की लाइनें काट दी और हर प्रकार की सहायता पहुचाने पर रोक लगा दी, इसके बावजूद नगर के लोगों और फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने नौ दिनों तक इस्राईली सैनिकों का जमकर मुक़ाबला किया। ज़ायोनी सैनिकों ने जीनीन में लोगों के जनसंहार के अतिरिक्त घरों को ध्वस्त किया, व्यापारिक और आर्थिक केन्द्रों को बर्बाद कर दिया यहां तक कि अस्पतालों को खंडहरों में परिवर्तित कर दिया। ज़ायोनी सैनिकों के आक्रमण पर जीनीन के 70 प्रतिशत भाग खंडहरों में परिवर्तित हो गए। सैकड़ों फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हुए और पांच हज़ार लोग बेघर हो गए।

-----------------------------------------------------------------------------------------------------
April 2
 आज का 
  
  
     
  : -






1765 - ईसवी को रूस के कवि और 
#साहित्यकार मीख़ईल लामानोसोव का निधन हुआ। वे सन 1711 ईसवी में जन्मे थे और उन्होंने बचपन तथा जवानी बहुत कठिनाई में बिताया किंतु फिर भी अपनी शिक्षा जारी रखी और अंतत: शिक्षक बन गये। साथ ही उन्होंने #रूसीसाहित्य का अध्ययन जारी रखा। रुसी साहित्य की अत्याधिक सेवा के कारण उन्हें इस साहित्य का जनक कहा जाता है।

1805 - ईसवी को बच्चों की कहानियां लिखने के लिए विख्यात लेखक और कवि क्रिस्टन ऐंडरसन का डेनमार्क में जन्म हुआ। वे एक मोची के पुत्र थे। उन्होंने पहले तो ड्रामे में काम किया फिर कहानियां लिखने लगे सन 1835 में उन्होंने अपनी पहली कहानी प्रकाशित की। जिसके बाद वे प्रसिद्ध होते गये। वे हर वर्ष एक कहानी लिखते थे। बच्चों के लिए कहानियां लिखने में उन्हें विशेष दक्षता प्राप्त थी। ऐंडरसन के जन्म दिन को विश्व में बाल पुस्तक दिवस के रुप में मनाया जाता है।

1840 - ईसवी को प्रसिद्ध फ़्रांसीसी 
  
 #उपन्यासकार ईमेल ज़ोला पेरिस में जन्मे। उनका बचपन बहुत ही निर्धनता में बीता। सन 1862 में उन्होंने पुस्तकों की एक दुकान पर नौकरी कर ली। 1864 में उनका पहला उपन्यास प्रकाशित हुआ किन्तु उसे ख्याति नहीं मिल सकी। 1865 में 
  
  



#ईमेल ज़ोला ने नौकरी छोड़कर अपना ध्यान उपन्यास लिखने पर केन्द्रित कर दिया और विभिन्न उपन्यास और छोटी कहानियां लिखीं।


  
  
  
 1917 -  ईसवी को फ़्रांस और 
  
  
  
 #ब्रिटेन का समर्थन करते हुए अमरीका भी प्रथम 
  
 #विश्वयुद्ध में कूद पड़ा। उस समय युद्ध का तीसरा वर्ष था। जर्मन युद्धपोतों के आक्रमण के परिणाम स्वरूप अमरीका के कुछ व्यापारिक समुद्री जहाज़ों के डूब जाने के बहाने अमरीका ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया। युद्ध के लिए अमरीका की तत्परता के बाद इस संबंध में घटक देशों के मध्य एक समझौता हुआ। अमरीकी सेनेट और संसद ने इसको पारित कर दिया और तत्कालीन 
  
  



#राष्ट्रपति ने भी युद्ध में भाग लेने के इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये। उन्होंने 6 अप्रैल वर्ष 1917 ईसवी को औपचारिक रूप से घोषणा की कि अमरीकी सेना, जर्मन सेना के विरुद्ध युद्ध आरंभ करेगी। प्रथम विश्व युद्ध में अमरीका के भाग लेने के कारण घटक देशों को महत्त्वपूर्ण सफलताएं मिली।


  
  
  
 1982 - ईसवी को अर्जेन्टाइना की 
  
  
  
 #नौसेना ने फ़ाकलैंड या मालवीनास द्वीप पर आक्रमण करके छापामारों के प्रभाव वाले इस द्वीप पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह द्वीप दक्षिण पूर्वी अर्जेन्टाइना में स्थित है और इसको स्थानीय लोग 
  
 #मालवीनास के नाम से जानते हैं। इस द्वीप का पता सोलहवीं शताब्दी में लगाया गया था और वर्ष 1832 ईसवी में इस पर ब्रिटेन ने क़ब्ज़ा कर लिया था। इसके बावजूद 
  
  



#अर्जेन्टाइना इसे अपना भाग समझता रहा। फ़ाकलैंड द्वीप पर अर्जेन्टाइना के क़ब्ज़े के कुछ दिनों बाद ब्रिटेन की नौसेना ने आक्रम किया और अर्जेन्टाइना की सेना को पराजित करने के बाद इस पर पुनः क़ब्ज़ा कर लिया। वर्तमान समय में इस द्वीप पर अर्जेन्टाइना का दावा निरंतर जारी है।


April 1 
आज का #इतिहास








1546 - ईसवी को 
#डेनमार्क के खगोल शास्त्री और गणितज्ञ टाइको ब्राहे का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के लिए कुछ समय जर्मनी में भी बिताया। उन्होंने व्यापक अध्ययन और कठिन परिश्रम के बाद एक नये तारे की खोज की। इसके कुछ समय बाद डेनमार्क की सरकार ने वघशाला बनाने के लिए वेन नामक छोटे से द्वीप को ब्राहे के हवाले कर दिया ब्राहे ने इस द्वीप में #आबज़खेटरी बनायी और 20 वर्षों तक इसी द्वीप पर सितारों के बारे में शोधकार्य करते रहे। उनके द्वारा किये गये प्रयासों का कैपलर और दूसरे खगोल शास्त्रियों ने बहुत लाभ उठाया। सन 1601 ईसवी में ब्राहे का निधन हुआ।

1578 - ईसवी को ब्रिटेन के वैज्ञानिक और कुशल
#चिकित्सक विलियम हार्वे का जन्म हुआ। चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा पूरी करने के बाद हार्वे विश्वविद्यालय में शिक्षा देने लगे। साथ ही उन्होंने #चिकित्साविज्ञान के क्षेत्र में अपना अध्ययन और शोधकार्य भी जारी रखा। हार्वे ने सन 1616 ईसवी में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन या खून के दौरान का पता लगाया और इस बारे में एक छोटी सी पुस्तक भी लिखी। उन्होंने इसी प्रकार जीवों के प्रजन्न के बारे में भी एक पुस्तक लिखी। सन 1657 ईसवी में हार्वे का निधन हो गया।
1793- 
#जापान में उनसेन ज्वालामुखी के फटने से 53000 लोगों की मौत हुई ।

1815 - ईसवी को जर्मनी के प्रसिद्ध 
#राजनेता और युक्तिकर्ता बिस्मार्क जन्मे। वह लौह चांसलर की उपाधि से प्रसिद्ध हैं। बिस्मार्क प्रोशिया में जन्मे जो उस समय जर्मनी के 39 प्रांतों में से सबसे बड़ा और सुदृढ़ प्रांत था। सन 1847 में उन्हें रूस और फिर फ़्रांस का राजदूत बना कर भेजा गया। सन 1862 में#फ्रिडरिकविलियम चतुर्थ ने उन्हें प्रोशिया के विदेशमंत्रालय का पद सौंप दिया । सन 1871 ईसवी से सन 1888 ईसवी तक बिस्मार्क नई जर्मन सरकार के चांस्लर रहे। इस दौरान उन्होंने यूरोप में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए भरसक प्रयास किए। स्वयं जर्मनी में भी उन्होंने सामाजिक लोकतंत्र का पालन पोषण किया। उनके कार्यकाल में जर्मनी ने उद्योग के क्षेत्र में बहुत विकास किया।
1839- 
#कलकता अब कोलकाता मेडिकल कालेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरु ।

1867- 
#सिंगापुर,पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने ।

1878- कलकता अब कोलकाता संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।

1881- 
#यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भड़का।

1891- ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत ।

1930- देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई ।

1931- निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत।

1935- 
#रिजर्वबैंक आफ इंडिया की स्थापना की गई ।

1936- उड़ीसा अब ओडिशा को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया।

1948 - 
#पाकिस्तान के पहले सिक्के जारी हुए। पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के आरंभिक कुछ महीने तक पाकिस्तानी सरकार ने अविभाजित भारत के सिक्कों और नोटों को ही अपने करन्सी के रूप में प्रयोग किया। साथ ही उसने अपने सिक्के और नोट जारी करने के प्रयास भी जारी रखे। पहली 1 अप्रैल वर्ष 1948 को पाकिस्तान ने अपने सिक्के जारी करने के साथ रिज़र्व बैंक आफ़ इंडिया के करेन्सी नोटों पर पाकिस्तान सरकार लिखवाकर उन्हें भी पाकिस्तान की सरकारी करन्सी घोषित कर दिया।

1945 - ईसवी को अमरीकी सैनिकों ने #जापान के ओकीनावा द्वीप पर अपने व्यापक आक्रमण आरंभ किये। द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम दिनों में किया जाने वाले इस आक्रमण को जापान और अमरीका के मध्य अंतिम और बड़ा समुद्री और ज़मीनी युद्ध समझा जाता है। यह युद्ध 83 दिनों तक जारी रहा। इसमें अमरीका के तेरह सौ 
#युद्धपोतों और लगभग दस हज़ार युद्धक विमानों ने भाग लिया। किन्तु जापान वासियों ने अपनी धरती की भरपूर रक्षा की। इस युद्ध में दोनों पक्षों को भारी हानि हुई। जापानियों के प्रतिरोध के कारण अमरीकी अधिकारी इस द्वीप पर आक्रमण करने में विफल रहे तो उन्होंने जापान के हिरोशीमा और नागासागी पर परमाणु बम के
#आक्रमण का आदेश दे दिया। वर्तमान समय में जापान में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा इसी द्वीप में मौजूद है। इस द्वीप के रहने वाले वर्षों से अमरीकी छावनी को बंद करने की मांग करते आ रहे हैं।

1969- 




#भारत का पहला परमाणु उर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु।




_________________________________________________________




Pages