आज का इतिहास 2 मार्च, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 2 मार्च,

Share This
1525- हंग्री की राजधानी पर उसमानी सेना का अधिकार हो गया। उल्लेखनीय है कि इस नगर पर अधिकार होने से पहले उसमानी सेना ने हंग्री के नरेश को मूहाक नामक युद्ध में पराजित कर दिया था। इस प्रकार से उसमानी शासन के अधिकार क्षेत्र की सीमा ऑस्ट्रिया की राजधानी वियाना के द्वार तक पहुंच गयी।

1896- फ़्रांस के भौतिकशास्त्री हेनरी बेकरल ने रेडियो एक्टिव पदार्थों की प्रतिबिंबन विशेषता का पता लगाया। उन्होंने अपनी इस खोज के लिए कड़े परिश्रम किये। बेकरल ने रोन्टगन के उस चित्र को देखा जिसे उन्होंने एक्स किरण से बनाया था तो उनके मन में ऐसा पदार्थ खोजने की बात बैठ गयी जिसमें प्रकाश के माध्यम से एक्स किरणे उत्पन्न की जा सकती हों। बेकरल ने यह विशेषता यूरेनियम में देखी और फिर वे अपने उद्देश्य में सफल हो गये। सन 1903 ईसवी में बेकरल को नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ।
1949- भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा 'भारत कोकिला' के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन।

1956- अफ़्रीक़ा महाद्वीप के अत्यंत प्राचीन देश मोरक्को को स्वाधीनता मिली। यह देश उत्तरी अफ़्रीक़ा में भूमध्य सागर और एटलांटिक महासागर के तट पर स्थित है। अलजीरिया और पश्चिमी सहरा से इसकी सीमाएं मिलती हैं। 7 वीं शताब्दी ईसवी के अंत में मुसलमानों ने इस देश पर अधिकार किया और फिर इस देश पर कई शासन श्रृंखलाओं का राज रहा। 15 वीं शताब्दी ईसवी से इस देश पर योरपीय देशों का अतिक्रमण आरंभ हुआ किंतु 1912 तक यह देश किसी सीमा तक स्वाधीन रहा।

1970-अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे)एक स्वतंत्र गणराज्य बना।


1972- को ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध कवि नासिर काज़मी का देहान्त हुआ। वह 8 दिसम्बर सन 1925 को अंबाला में जन्मे थे। उन्होंने आरंभिक शिक्षा शिमला और अंबाला में प्राप्त की। वे लाहौर के इस्लामिया कालेज से बीए करने के बाद किसी कारणवश शिक्षा के क्रम को जारी न रख सके। नासिर काज़मी की शायरी का आरंभ लगभग 1940 से हुआ। उन्होंने SONNET और पद्य से अपनी शायरी आरंभ की, फिर वे ग़ज़लें कहने लगे जिसमें उनका मार्गदर्शन हफ़ीज़ होशियारपूरी ने किया। वर्ष 1954 में पहला पद्य संकलन बर्गे नय प्रकाशित हुआ जिसके प्रकाशित होने के बाद वे ऊर्दू ग़ज़ल में पहली पंक्ति के कवियों में शामिल हो गए।

Pages