#इंडियनप्रीमियरलीग 9 की नीलामी शुरू हो गई है। युवा हरफनमौला पवन नेगी के लिए टीमों के बीच होड़ लग सकती है जबकि 351 क्रिकेटरों की आज बोली लगेगी। अब तक इन खिलाड़ियों पर बोली लग चुकी है : -
*दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को गुजरात लायन्स ने 2.3 करोड़ में खरीदा।
*युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा।
*आशीष नेहरा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.5 करोड़ में खरीदा।
*ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरन फिंच पर किसी ने नहीं लगाई बोली।
*मार्टिन गप्टिल पर किसी ने नहीं लगाई बोली।
*ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ में खरीदा।
*पुणे सुपर जायन्ट्स ने इशांत शर्मा को को 3.8 करोड़ में खरीदा।
*पुणे सुपर जायन्ट्स ने केविन पीटरसन को 3.5 करोड़ में खरीदा।
*दक्षिण अफ्रीकी रिली रोसू पर बोली नहीं लगी।
*चेतेश्वर पुजारा पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
*हाशिम आमला पर किसी ने नहीं लगाई बोली।
*माइकल हसी, महेला जयवर्धने, जॉर्ज बेली और एस.बद्रीनाथ पर किसी ने नहीं लगाई बोली।
*उस्मान ख्वाजा पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
*विकेटकीपर संजू सैमसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा।
*इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर को मुंबई इंडियंस ने 3.8 करोड़ में खरीदा।
*मुशफिकुर रहीम पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
*ब्रैड हेडिन पर किसी ने बोली नहीं लगाई।
*विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को गुजरात लायंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा।

*ऑलराउंडर मनोज तिवारी को किसी ने नहीं खरीदा।
*ऑलराउंडर इरफान पठान को पुणे जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा।
*जेसन होल्डर, रवि बोपारा और तिलकरत्ने दिलशान को किसी ने नहीं खरीदा।
*दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मोरिस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7 करोड़ में खरीदा।
*कोलिन मुनरो को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख में खरीदा।
*रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने स्टुअर्ट बिन्नी को 2 करोड़ में खरीदा।
*डेरन सैमी और थिसारा परेरा को किसी ने नहीं खरीदा।
*मिशेल मार्श को पुणे सुपर जायंट्स ने 4.8 करोड़ में खरीदा।
*धवल कुलकर्णी को गुजरात लायंस ने दो करोड़ में खरीदा।
*जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.3 करोड़ में खरीदा।
*प्रवीण कुमार को गुजरात लायंस ने 3.5 करोड़ में खरीदा।
*टिम साउदी को मुंबई इंडियंस ने 2.5 करोड़ में खरीदा।
*गेंदबाज मोहित शर्मा को किंग्स XI पंजाब ने 6.5 करोड़ में खरीदा।
*अजंता मेंडिस, नेथन लायन, देवेंद्र बिशू और सुलेमान बेन नहीं बिक सके।
*जो बर्न्स, डेविड हस्सी, डेरन ब्रावो, एडम वोग्स, ओवेस शाह, एंड्रयू टाय को नहीं खरीदा गया।
*कारलोस ब्रेथवेट को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा।
*मारकस स्टॉयनिस को किंग्स XI पंजाब ने 55 लाख में खरीदा।
*मुस्ताफिजुर रहमान को हैदराबाद सनराइजर्स ने 1.4 करोड़ में खरीदा।
*जयदेव उनादकट को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.6 करोड़ में खरीदा।
*काइल एबट को किंग्स XI पंजाब ने 2.1 करोड़ में खरीदा।
*बरिंदर सरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में खरीदा।
*अभिमन्यु मिथुन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा।
*आर.पी. सिंह को पुणे सुपर जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा।
*ट्राविस हेड को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 लाख में खरीदा।
*शॉन टेट, परविंदर अवाना, सौम्य सरकार को किसी ने नहीं खरीदा।
*सचिन बेबी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख में खरीदा।
*करुण नायर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।