1725- रूस के रोमानोफ़ परिवार के तीसरे सम्राट पीटर दी ग्रेट का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह वर्ष 1696 ईसवी में इवान एलेक्सी यूविच की मृत्यु के बाद गद्दी पर बैठे। उनका मानना था कि गर्म पानी तक पहुंच, रूस को समुद्र और व्यापार के क्षेत्र में विश्व शक्ति बना देगी। इसी लिए उन्होंने काले सागर और बाल्टिक सागर के तटवर्ती क्षेत्रों की ओर अपना ध्यान केन्द्रित किया। इसी प्रकार उन्होंने उस्मानी शासन के अधीन क्षेत्रों तथा पोलैंड व स्वीडन की ओर से यूरोप की ओर बढ़ने का प्रयास किया और उन्हें इस काम में सफलता भी मिली। उन्होंने यूरोप के विकसित देशों से संबंधों को प्रगाढ़ करके रूस में सुधार कार्य किए।
1785- 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1909- यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1943- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिए रवाना हुये।
1963- इराक़ में मेजर जनरल अब्दुस्सलाम आरिफ़ ने बास पार्टी के कुछ अन्य सेनाधिकारियों के साथ मिलकर एक रक्त रंजित विद्रोह किया और सत्ता अपने हाथ में ले ली। उन्होंने वायु सेना की सहायता से तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल करीम कासिम के आवास पर बम्बारी की और उन्हें गिरफ़तार करके गोलियों से भून दिया और स्वंय को राष्ट्रपति घोषित किया। उल्लेखनीय है कि अब्दुल करीम कासिम ने भी सन 1958 में इराक़ के अंतिम राजा मलिक फैसल के विरुद्ध विद्रोह और उनके परिजनों में से कई की हत्या के बाद सत्ता हथियायी थी।
1971- महान लेखक और शिक्षाविद् के एम मुंशी का बंबई (अब मुंबई) में निधन।
1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1986- दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।