आज का इतिहास 7 फ़रवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 7 फ़रवरी,

Share This
1831- यूरोपीय देश बेल्जियम ने संविधान अंगीकार किया।

1862- ब्रिटेन के साहित्याकार और अध्ययनकर्ता एडवर्ड ब्राउन का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अरबी फ़ार्सी और तुर्की भाषाएं सीखीं। उन्हें फ़ार्सी भाषा और साहित्य से गहरा लगाव था। इसी लिए वे लम्बे समय तक ईरान में रहे और फ़ार्सी साहित्य के बारे में गहन अध्ययन के बाद ब्रिटेन लौटे। वहॉ वे कैम्ब्रिज विश्व विद्यालय में फ़ार्सी के प्रोफ़ेसर हुए। उन्होंने ईरान की सविधान क्रान्ति की घटनाओं के शब्दों का रूप दिया। इसी प्रकार उन्होंने ईरानी साहित्य का इतिहास और तबरिसतान का इतिहास आदि पुस्तकें लिखीं।
1940- ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ

1947- अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1959- फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।

1974- केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली। स्पेन के खोजकर्ता क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने इस द्वीप की सन 1498 ईसवी में खोज की जिसके बाद यह देश स्पेन के अधीन हो गया किंतु स्पेन के राजा का पतन आरंभ होने के बाद फ़्रांस और ब्रिटेन के बीच ग्रेनाडा पर अधिकार को लेकर खींचतान आरंभ हो गयी और अंतत: 1674 ईसवी में फ़्रांस ने इस देश पर अधिकार कर लिया। इसके लगभग एक शताब्दी बाद सन 1783 ईसवी में ब्रिटेन ने इस देश को अपना उपनिवेश बना लिया और दो शताब्दियों तक इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया और 1974 ईसवी में इसे स्वतंत्रता मिली। 

Pages