आज का इतिहास 15 फ़रवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 15 फ़रवरी,

Share This
1764-अमेरिका में सेंट लुईस शहर का गठन हुआ।

1782- ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध आरंभ हुआ। सात महीने तक जारी रहने वाली यह लड़ाई भी दोनों देशों के बीच भारत पर अधिकार और इस देश के संसाधनों के शोषण को लेकर होने वाली लड़ाइयों में से एक थी। इससे पहले फ़्रांस 13 महीने तक जारी रहने वाले युद्ध में ब्रिटेन से पराजित होने के बाद पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर करके भारत की ओर से विमुख हो गया था किंतु आज के दिन आरंभ होने वाली लड़ाई ने दर्शा दिया कि फ्रांस इतनी सरलता से भारत में अपने वर्चस्ववादी लक्ष्यों से पीछे नहीं हटना चाहता था।
1808- रूस के ज़ार शासक ने फ़िनलैंड पर अपना अतिग्रहण पूरा किया। फ़िनलैंड ने जो रूस जैसे शक्तिशाली देश का पड़ोसी होने के नाते सदैव स्वयं को ख़तरे में देखता था स्वीडन से जो रूस का प्रतिस्पर्धी समझा जाता था सहायता की अपील की। स्वीडन ने सहायता करने के बजाए फ़िनलैंड पर अधिकार कर लिया। 18 शताब्दी में स्वीडन की शक्ति क्षीण होने और रूस की शक्ति में वृद्धि के साथ ही फ़िनलैंड का कुछ भाग रूस के अधिकार में चला गया और अंततः आज के दिन फ़िनलैंड पर पूर्ण रूप से रूस का अधिकार हो गया।

1869- भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात कवि मिर्ज़ा ग़ालिब का निधन हुआ। वे 27 सितम्बर सन 1797 को आगरा में पैदा हुए। मिर्ज़ा ग़ालिब ने अपने पूर्वजों का सैनिक पेशा छोड़कर लेखन एवं शायरी को अपना पेशा बनाया और जीवन के अंत तक इसी में व्यस्त रहे। ग़ालिब को बहुत अधिक एश्वर्यपूर्ण जीवन उपलब्ध नहीं हुआ और उन्होंने अपनी मान मर्यादा के विरुद्ध कोई काम नहीं किया। सन 1855 में प्रख्यात कवि ज़ौक़ के निधन के बाद वे बहादुर शाह ज़फ़र के उस्ताद नियुक्त किए गए। ग़ालिब जितनी अच्छी शायरी करते थे वे उतने ही अच्छे गद्य भी लिखते थे। उन्होंने शायरी के साथ ही गद्य लिखने की एक नई शैली की आधारशिला रखी।
4bk2e43dbd02993pc7_620C350
1936- रूस के चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ़ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ। वे सन 1849 ईसवी में एक धार्मिक परिवार में जन्मे थे। 1879 ईसवी में उन्होंने चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा पूरी की किंतु वे अधिकतर जीवों के शरीर की गतिविधियों के बारे में अध्यन करते रहे। सन 1904 में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1976- मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई

2000- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर. चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
Comment Using!!

Pages

undefined