आज का इतिहास 11 फ़रवरी - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

demo-image

आज का इतिहास 11 फ़रवरी

Share This
 660 ईसा पूर्व - जापान के पहले तानाशाह ई मू सिंहासन पर बैठे। इस प्रकार से विश्व की सबसे दीर्घकालीन राजशाही शासन व्यवस्था की स्थापना हुई। इस व्यवस्था में बहुत से उतार चढ़ाव आए। इस समय जापान में नरेश तो है किंतु सारी शक्ति प्रधान मंत्री के पास होती है। जापान के लोग इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था की स्थापना के दिन को राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाते हैं।

1720- स्वीडेन तथा प्रशिया का शांति समझौता। 

1814- यूरोपीय देश नार्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1889- जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।

1929- वैटिकन और इटली के बीच लेटरैन समझौता हुआ जिसके बाद वैटिकन को औपचारिक रुप से स्वतंत्रता मिली। वैटिकन 19वीं शताब्दी के मध्य तक इटली की चर्च सरकार के अधीन था और इसे भी इटली का ही एक भाग समझा जाता था। वर्ष 1870 में इटली की सेना ने इस क्षेत्र पर अधिकार कर लिया किंतु इटली के नरेश ने विश्व के कैथोलिक ईसाइयों के क्रोध को दृष्टिगत रखते हुए घोषणा की कि वैटिकन महल पादरी के पास ही रहेगा और यह उनकी धार्मिक सरकार का केंद्र होगा। सन 1929 में लेटरैन समझौते के बाद उक्त घोषणा को औपचारिक रुप दे दिया गया।

1955- भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरु हुआ।

1966- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन। 

1990- दक्षिणी अफ़्रीक़ा के नस्लभेद विरोधी नेता दिवंगत नेल्सन मंडेला 27 वर्ष जेल में व्यतीत करने के बाद स्वतंत्र हुए। मंडेला को दक्षिणी अफ़्रीक़ा की नस्लभेदी सरकार के विरुद्ध संघर्ष के कारण सन 1963 ईसवी में आजीवन कारावास का दंड दिया गया किंतु जेल में भी निरंतर संघर्ष जारी रखने तथा देश की जनता और विश्व जनमत द्वारा उनके समर्थन के कारण जेल से उन्हें मुक्ति मिली और दक्षिणी अफ़्रीक़ा के काले लोगों ने विशेष रुप से उन्हें सम्मान दिया।
Comment Using!!

Pages

undefined