आज का इतिहास 31 जनवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 31 जनवरी,

Share This
1599- भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई। ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर इस कम्पनी की स्थापना हुई। इस कम्पनी ने दक्षिणी एशिया के हरे भरे उपजाउ क्षेत्र में ब्रिटिश साम्राज्य के आधारों को मज़बूती दी। ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना के बाद से ही इसी कम्पनी के माध्यम से दक्षिणी एशिया के क्षेत्रीय राष्ट्रों के साथ ब्रिटेन के साम्राज्यवादी संबंध स्थापित हुए। ब्रिटेन के बाद हालैंड फ़्रांस और पुर्तगाल ने भी साम्राज्यवादी लक्ष्यों के अंतर्गत भारतीय उपमहाद्वीप का रूख़ किया। ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना के तीन शताब्दियों बाद भारत पर ब्रिटेन के प्रभाव और वर्चस्व के कारण यह देश ब्रिटेन का भाग घोषित कर दिया गया। और रानी विक्टोरिया ने ब्रिटेन तथा भारत की शासक के रूप में ताज पहना। यह कालखंड ब्रिटिश सरकार और पूंजीपतियों द्वारा भारतीय जनता के शोषण का काल कहा जाता है।
1850- चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है। यह जनान्दोलन ग्रामीणों की कठिनाइयों और समाज में फैली दरिद्रता का परिणाम था। यह दरिद्रता विदेशी साम्राज्यवाद और मंचू वंश की सरकार की अयोग्यता के चलते ख़तरनाक सीमा तक बढ़ गयी थी। यह जनान्दोलन मंचू सरकार का तख्ता पलटने के प्रयास में आरंभ हुआ। जनता की मांग थी कि भूमि का न्याथूर्ण बॅटवारा हो महिलाओं ओर पुरूषों को समान अधिकार प्राप्त हों तथा समाज में भाईचारा स्थापित हो। यह आंदोलन चौदह वर्षों तक जारी रहा।

1893- ट्रेडमार्क 'कोका कोला का अमेरिका के पेटेंट कार्यालय में पहली बार पंजीकरण किया गया।

1943- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।

1958- पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर ढ्ढ को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।

1971- को पूर्वी और पश्चिमी बर्लिन के बीच सीमित टेलीफ़ोन सेवा बहाल की गयी।


Pages