आज का इतिहास 28 जनवरी, - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 28 जनवरी,

Share This
1684- को जर्मनी के संगीतकार जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल का जन्म हुआ। वह सन 1713 ईसवी से ब्रिटेन में रहने लगे और अपनी कला का प्रदर्शन उन्होंने इसी देश में किया। उनके संगीत में धार्मिक प्रवृत्ति को देखा जा सकता है उनके संगीत गिरजाघरों के लिए होते थे। 

1725 - रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान का 53 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1696 ईसवी को सिंहासन पर बैठे। उनका मानना था कि गर्म पानी तक पहुँच, रुस को सबसे महान समुद्री और व्यापारिक शक्ति में परिवर्तित कर देगी। इसी कारण उन्होंने कालासागर की ओर रुख़ किया। पीटर महान की यह भी योजना थी कि वे उसमानी शासन और पोलैंड तथा स्वीडन के माध्यम से योरोप की ओर बढ़े और उन्हें इस योजना में किसी सीमा तक सफलता भी मिली।

1819- सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1835- पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।

1865- पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म।

1882- मोरक्को के राष्ट्रवादी और स्वतंत्रताप्रेमी नेता अमीर अब्दुल करीम रीफ़ी का जन्म हुआ। उन्होंने युवावस्था से अपने देश पर फ़्रांस और स्पेन के अधिकार के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया और पहाड़ी क्षेत्रों में उन्होंने कई गुट बनाए। उल्लेखनीय है कि प्रथम विश्व युद्ध में स्पेन ने अपनी सीमाओं को विस्तृत करने की नीति के अंतर्गत मोरक्को में कई बार लोगों का जनसंहार किया। मोरक्को में स्वतंत्रता की लड़ाई के चरम सीमा पर पहुँच जाने के बाद फ़्रांस ने हज़ारों मोरक्को वासियों को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकार से फ़्रांस और स्पेन के विरुद्ध 18 वर्षों तक चलने वाला स्वतंत्रता संघर्ष कुचल दिया गया।

1935- आइसलैंड गर्भपात को वैध घोषित करने वाला पहला पश्चिमी देश बना।

1950- हीरालाल जे कानिया स्वतंत्र भारत के उच्चतम न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश बने।

Pages