आज का इतिहास 5 दिसंबर - Study Search Point

निरंतर कर्म और प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

आज का इतिहास 5 दिसंबर

Share This
1230- को जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ। 13 वी शताब्दी ईसवी को विख्यात रसायशास्त्री के रुप में अलबर्ट ने आर्सेनिक द्वारा तांबे को सफेद करने में सफलता प्राप्त की। बाद में इस वैज्ञानिक प्रक्रिया पर और भी काम हुआ तथा इसमें बड़ी प्रगति भी हुई।

1573- ब्रिटेन के विख्यात कवि और ड्रामा लेखक जॉन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने बहुत दिनों तक ड्रामों में अभिनय भी किया। उनका विख्यात ब्रिटिश लेखक शेक्सपियर से मैत्रीपूर्ण संबंध था जिससे उनके साहित्य ज्ञान पर अच्छा प्रभाव पड़ा। सन 1637 ईसवी में जॉन्सन का निधन हुआ।


1812- नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ़्रास लौटे। योरोप में भारी सफलताओं के बाद उन्होंने 1812 के जून महीने में विशाल देश रुस पर व्यापक आक्रमण आरंभ किया। 6 महीने तक जारी रहने वाली इस सैनिक चढ़ाई में नेपोलियन ने मास्को पर अधिकार कर लिया किंतु नेपोलियन के सैनिक रुस की तेज़ ठंड और रुसी सैनिकों के कड़े आक्रमणों का सामना न कर सके। और नेपोलियन के साढ़े तीन लाख सैनिकों में केवल 30 हज़ार सैनिक जीवित फ़्रांस लौटने में सफल हुए। 

1943-जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया। पहली बार कोलकाता पर दिन में हमला हुआ।

1950- सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

1951- कलाकार अरविन्द्रनाथ टैगोर का निधन।


1999- भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी मिस वल्र्ड चुनी गईं।


2013- रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति व नस्लभेद के ख़िलाफ़ संघर्ष के नायक नेल्सन मंडेला का 95 साल की उम्र में देहान्त हुआ। उनका जन्म 1918 में हुआ था। उन्होंने अपनी आधी से ज़्यादा ज़िन्दगी नस्लभेद से संघर्ष में बितायी। दक्षिण अफ़्रीक़ा के दिवंगत नेता ने लगभग 27 साल जेल में बिताए यहां तक कि 90 के दशक में रिहा हुए। दक्षिण अफ़्रीक़ी जनता ने 1994 में बहुमत से मंडेला को पहला अश्वेत राष्ट्रपति चुना। मंडेला ने राष्ट्रपति बनने के बाद नस्लभेदी शासन के अधिकारियों यहां तक कि जेल के अधिकारियों के साथ भी अच्छा व्यवहार अपनाया। उनके इस शिष्टाचार ने उन्हें दुनिया में अमर कर दिया और वर्ष 1993 में उन्होंने शांति का नोबल पुरस्कार दिया गया।

Pages